Home पशुपालन Oxytocin On Animals: पशुओं पर ऑक्सीटोसिन के प्रयोग पर रोक, पशुपालकों के लिए सलाह जारी
पशुपालन

Oxytocin On Animals: पशुओं पर ऑक्सीटोसिन के प्रयोग पर रोक, पशुपालकों के लिए सलाह जारी

पशुओं की तंदुरुस्ती और अधिक दूध उत्पादन के लिए पशुपालक जबरन इंजेक्शन लगाते हैं.
ऑक्सीटोसिन.

नई दिल्ली. ऑक्सीटोसिन एक इंजेक्शन है जो प्रतिबंधित है, सिर्फ पशु चिकित्सकों की सलाह पर ही इसे लगाया जाता है. कुछ डेयरी किसान इसका गलत यूज करते हैं. ऑक्सीटोसिन हार्मोन का मुख्य कार्य पशुओं के प्रसव के समय गर्भाशय को संकुचित कर नवजात को बाहर आने में मदद करना है. इसका दूसरा मुख्य कार्य पशुओं के दुग्ध ग्रंथियों को उत्तेजित कर दूध स्रावित करना है. दुधारू पशुओं की अच्छी हैल्थ् और दूध उत्पादन से ही डेयरी फार्म की सफलता को आंक सकते हैं. ये बिजनेस पूरी तरह से पशुओं की सेहत पर ही टिका है. पशुओं को अच्छा खान-पान, पशु आहार और पशु चिकित्सकों से समय पर टीकाकरण करवाने की सलाह दी जाती है. वहीं ऐसे मामले भी देखे जाते हैं, जहां पशुओं की तंदुरुस्ती और अधिक दूध उत्पादन के लिए पशुपालक जबरन इंजेक्शन लगाते हैं. बिहार सरकार ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के प्रयोग पर रोक लगाई है और पशुपालकों को सलाह दी है.

कुछ व्यवसायिक प्रवृति के पशुपालकों के द्वारा दुधारू पशुओं में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है. इस प्रकार अप्राकृतिक ढंग से दूध लेने से दुधारू पशुओं में दवा की आदत हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में सामान्य रूप में दूध देने में कठिनाई हो जाती है. कृत्रिम ऑक्सीटोसिन के उपयोग के कारण पशुओं में हार्मोनल असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

दुधारू पशुओं पर ऑक्सीटोसिन के उपयोग पर रोक, पशुपालकों के लिए सलाह

  1. ऑक्सीटोसिन हार्मोन का मुख्य कार्य पशुओं के प्रसव के समय गर्भाशय को संकुचित नवजात को बाहर आने में मदद करना है. इसका दूसरा मुख्य कार्य पशुओं के दुग्ध ग्रंथियों को उत्तेजित कर दूध स्रावित करना है.
    2 कुछ व्यवसायिक प्रवृति के पशुपालकों के द्वारा दुधारू पशुओं में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है. इस प्रकार अप्राकृतिक ढंग से दूध उतारने से दुधारू पशुओं में दवा की आदत हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में सामान्य रूप में दूध देने में कठिनाई हो जाती है.
  2. कृत्रिम ऑक्सीटोसिन के उपयोग के कारण पशुओं में हार्मोनल असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
    4 Prevention to Cruelty to Animal Act, 1960 के section 12 और IPC की धारा 429 के तहत पशुओं में ऑक्सीटोसिन का उपयोग दण्डनीय अपराध है.
  3. Food and Drug adulteration Prevention Act, 1940 द्वारा ऑक्सीटोसिन को Schedule ‘H’ Drug में रखा गया है, जिसके अनुसार पशु चिकित्सक के परामर्श के बिना पशुओं में इसके उपयोग पर रोक है।

पशुपालकों को सलाह दी जाती है कि वे स्वयं ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का उपयोग अपने दुधारू पशुओं पर नहीं करें. विशेष परिस्थिति में योग्य पशु चिकित्सक के द्वारा ही इस इंजेक्शन का उपयोग किया जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...