Home पोल्ट्री Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियों की हो रही है मौत, जानें क्या है वजह, बचाने का तरीका भी पढ़ें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियों की हो रही है मौत, जानें क्या है वजह, बचाने का तरीका भी पढ़ें यहां

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. जितने भी लोग घर में मुर्गी रख रहे हैं, या फिर बड़े पैमाने पर मुर्गी पालन कर रहे हैं. उसमें सबसे ज्यादा बड़ी प्रॉब्लम लोगों को यह देखने को मिल रही है कि उनकी मुर्गियां अचानक मर जा रही हैं. ये जितनी भी दिक्कतें देखने को मिली रहीं छोटी मुर्गियों में कम, बल्कि बड़ी मुर्गियों में ज्यादा देखने को मिल रही है. यानी जिस मुर्गी का वजन 1 किलो है या उससे ज्यादा का है, उस मुर्गी में यह दिक्कत ज्यादा आ रही है. ऐसे में सवाल है कि इस समस्या से कैसे, निपटा जाए. क्योंकि आपके फॉर्म में भी इस तरह की दिक्कत अगर आ गई तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि यह जानना भी बेहद जरूरी है कि यह प्रॉब्लम मुर्गियों में क्यों आ रही है. इसकी क्या वजह है? इस दिक्कत से हम अपनी मुर्गियों को कैसे बचा सकते हैं. इसका फार्मूला क्या है? इस बारे में जानना बेहद ही जरूरी है.

दूसरे ही दिन मर जा रही हैं मुर्गियां
बात की जाए की मुर्गियों में यह प्रॉब्लम क्यों हो रही है तो बता दें कि यह दिक्कत ज्यादा गर्मी की वजह से हो रही है. क्योंकि ज्यादा हीट की वजह से मुर्गियों में हीट स्ट्रोक हो जाता है. दरअसल, ज्यादातर जगह पर टेंपरेचर 40 डिग्री के पास या पार हो गया है और बाहर से जो गर्म हवाएं चल रही हैं. वह फार्म के अंदर आती हैं. इससे मुर्गियों को गर्म हवा लग जा रही है. जिसके चलते रात के समय में मुर्गियों की बॉडी का टेंपरेचर बेहद बढ़ जा रहा है और उन्हें तेजी के साथ फीवर आता है. इससे मुर्गियां अस्वस्थ हो जाती हैं और दूसरे दिन मुर्गियों की मौत हो जाती है.

इलेक्ट्रोल पाउडर का करें इस्तेमाल
इसके बचाव के तरीके की बात की जाए तो मुर्गी के शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है. उसके साथ-साथ मुर्गियों को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाना चाहिए और 2 घंटे पर पानी बदलते रहना है. यानी फ्रेश पानी देते रहना है. इसके साथ-साथ मुर्गियों की बॉडी में इलेक्ट्रोल की मात्रा को बैलेंस करना चाहिए. उसके लिए आपको इलेक्ट्रोल पिलाना चाहिए. कोशिश करें कि सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक मुर्गियों को कोई भी दाना ना खिलाएं. इस समय पर मुर्गियां दाना कम खाती हैं उनमें हीट स्ट्रोक होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है, वहीं सुबह 11 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक मुर्गियों के पानी इलेक्ट्रोल पाउडर मिलाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...