Home पोल्ट्री Poultry: मुर्गी पालन में इस तरह करें खर्च में कटौती, बढ़ जाएगा मुनाफा
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में इस तरह करें खर्च में कटौती, बढ़ जाएगा मुनाफा

poultry farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मुर्गी पालन करके बढ़िया कमाई की जा सकती है और बहुत से किसान इस काम को करके अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं कि मुर्गी पालन में कुछ ऐसे तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप मुर्गी पालन में मुनाफा और ज्यादा बढ़ा सकते हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा. मुर्गी पालन में कुछ ऐसी तरीके हैं जिनको करने से मुर्गी पालन की लागत कम की जा सकती है. जिससे मुनाफा खुद बहुत बढ़ जाता है. अगर आप भी अपना मुनाफा बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको यही बताएंगे.

यदि आप ज्यादा पैसा खर्च के करके मुर्गी पालन का काम करते हैं तो इससे मुनाफा कम हो जाता है. या कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. बहुत से लोग मुर्गी पालन में ज्यादा पैसा लगाकर इस काम को शुरू करते हैं. जब बाद में उन्हें फायदा नहीं होता है तो इसकी वजह से मुर्गी पालन का काम बंद करना पड़ता है और इससे नुकसान हो जाता है.

क्या करें मुर्गी पालक
अगर आप मुर्गी पालन करने की सोच रहे हैं तो शुरुआत में कम खर्चे में मुर्गी पालन का काम शुरू करना चाहिए.

अगर आपके पास जमा पूंजी ज्यादा है तब भी मुर्गी पालन में ज्यादा पैसा नहीं लगना चाहिए.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए एक शेड की जरूरत होती है. अगर आप इसमें कम पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो ज्यादा मुनाफा होगा.

कोशिश करें कि कम खर्चे में मुर्गी का फॉर्म बनाएं. इसके लिए बांस या लकड़ी से एकदम साधारण तरीके से मुर्गी फार्म बनवा सकते हैं.

क्योंकि मुर्गियों को सिर्फ बारिश धूप और अन्य शिकारी जानवरों से बचाने की जरूरत होती है और इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए पोल्ट्री फार्म का निर्माण करना चाहिए.

बहुत से लोग मुर्गियों को सिर्फ खरीद कर दाना खिलाते हैं. अगर ज्यादा मात्रा में खरीदा हुआ दाना खिलाया जाएगा तो इससे खर्चा ज्यादा होता है.

यदि आप देसी, सोनाली या कड़कनाथ जैसी मुर्गी का पालन करते हैं तो उन मुर्गियों को खरीदा हुआ दाना देने के साथ-साथ घर का बना हुआ दाना भी खिला सकते हैं.

बता दें कि पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों के फीड पर सबसे ज्यादा खर्च होता है. एक आंकड़े मुताबिक तकरीबन 70 फीसदी खर्च इसी पर होता है.

यदि आप घर का बना हुआ दाना या मुर्गियों को किचन वेस्ट खिलाते हैं तो इससे आपका मुनाफा काफी ज्यादा बढ़ जाएगा.

जिसमें इस बात का ध्यान रखें कि दाने की क्वालिटी अच्छी हो और एक दिन में मुर्गी को जितना दाना चाहिए, उतना दाना मुर्गी को जरूर खिलाएं.

निष्कर्ष
ये तरीका अपनाएंगे तो ​मुर्गी पालन में फायदा बढ़ जाएगा. कोशिश करें कि खर्चे में कटौती की जाए. हालांकि क्वालिटी से समझौता भी न करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग में सही फीड मैनेजमेंट से ही हो सकती है ज्यादा कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के काम में कई बातों का ध्यान रखना...

बेरोजगारी की दर कम करने और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने के लिए सरकार योजना लेकर आई है.
पोल्ट्रीमीट

Poultry Farm: गर्मी में मुर्गों को भरपूर पिलाएं पानी, कम पानी पिलाने से हो सकता है नुकसान

नई दिल्ली. ब्रॉयलर मुर्गों से होने वाले मीट का उत्पादन देश में...