Home पोल्ट्री Poultry Farming Tips: मुर्गियों को कम जगह पर कभी भी न रखें, जानें इससे क्या होता है नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों को कम जगह पर कभी भी न रखें, जानें इससे क्या होता है नुकसान

livestookanimalnews-poultry-cii-egg-
पोल्ट्री फॉर्म में चूजे. live stock animal news

नई दिल्ली. मुर्गी पालन (Poultry Farming) में जिन अहम बातों का ध्यान रखा जाता है. उसमें यह भी है कि मुर्गियों को उनकी उम्र के हिसाब से दाना देना चाहिए और मुर्गियों को जो भी फीड दिया जाए, वह अच्छी क्वालिटी का दिया जाए. बहुत से लोग यहीं लापरवाही कर जाते हैं कि मुर्गियों को उनकी उम्र के हिसाब से दाना नहीं देते हैं और मुर्गियों को खराब क्वालिटी का भी दाना दे देते हैं. इससे मुर्गियों को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा भी बहुत से पोल्ट्री फार्मर कम जगह पर ज्यादा मुर्गियों को रखते हैं. इससे भी दिक्कत आती है.

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कम जगह पर ज्यादा मुर्गियों को रखा जाए तो इससे मुर्गियों में तनाव बढ़ता है. मुर्गियों में इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. इतना ही नहीं मुर्गियों का वजन भी अच्छे से नहीं बढ़ता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो इससे नुकसान ही नुकसान होता है.

कितना जगह पर मुर्गियों को रखें
पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को पर्याप्त जगह की जरूरत होती है. हमेशा ये कोशिश करें कि मुर्गियों को उनके लिए जो पर्याप्त जगह हो. गौरतलब है कि एक मुर्गी को डेढ़ स्क्वायर फीट जगह की जरूरत होती है.

अब आप इसी हिसाब से जगह अंदाजा लगा लें. जितनी मुर्गियां फार्म में पालनी है, उसमें डेढ़ स्क्वायर फीट का गुणा कर दें.

अगर आप मुर्गियों को पर्याप्त जगह देते हैं और उन्हें अच्छी जगह मिलती है तो उन्हें कोई ज्यादा समस्या नहीं होगी.

वहीं मुर्गियों को जिस जगह पर रखा जाए वह घर हवादार होना चाहिए. ताकि वहां से हवा आसानी से आर पार हो जाए.

वेंटीलेशन की अच्छी सुविधा अगर होगी तो मुर्गियों में ज्यादा समस्या नहीं होगी और वो बीमार पड़ने से बच जाएंगी.

निष्कर्ष
यदि आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो मुर्गी पालन के काम में आपको नुकसान नहीं होगा और इससे मुर्गियों का उत्पादन बेहतर हो जाएगा. जिसका फायदा पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको मिलेगा. अगर आप ब्रॉयलर चिकन पाल रहे हैं तो मीट का उत्पादन अच्छा होगा, जबकि अंडों के लिए मुर्गियों को पाल रहे हैं तो अंडों का उत्पादन भी बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Egg Production: ज्यादा अंडा उत्पादन के लिए मुर्गियों को दें भरपूर रोशनी, पानी का भी रखें ख्याल

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री कॉन्क्लेव में यूपी में अंडा उत्पादन बढ़ाने पर दिया गया जोर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में पोल्ट्री सेक्टर को आगे बढ़ाने का काम...

sonali murgi
पोल्ट्री

Poultry Farming: सिर्फ 10 हजार रुपए में शुरू किया जा सकता है मुर्गी पालन, बिल्कुल आसान तरीके से समझें

नई दिल्ली. ऐसे बहुत से युवा हैं जो अच्छी नौकरियां छोड़कर मुर्गी...