Home पशुपालन Sheep Farming: भेड़ का किस तरह रखना चाहिए ख्याल, बीमार है या स्वस्थ ऐसे करें मालूम
पशुपालन

Sheep Farming: भेड़ का किस तरह रखना चाहिए ख्याल, बीमार है या स्वस्थ ऐसे करें मालूम

भेड़ों को हमेशा साफ, ताजा पानी उपलब्ध कराएं.
भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और भेड़ पालन चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. भेड़ पालकों के लिए जरूरी है कि उन्हें पता हो कि भेड़ की देखभाल और उनके हेल्थ का कैसे ख्याल रखना चाहिए. यदि उनकी सही तरह से देखभाल नहीं हुई तो बीमारी लगने का खतरा बढ़ जाता है. इससे पशुपालक को नुकसान होता है. पशुपालक भेड़ फायदे के लिए पलता है लेकिन एक बार बीमारी लग जाने पर इससे नुकसान होता है. इसलिए जरूरी है कि भेड़ को बीमारी से कैसे बचाया जाए, इस बारे में पशुपालकों को जानकारी हो.

भेड़ अक्सर विभिन्न कीड़ों और परजीवियों से परेशान रहते हैं. भेड़ पालक अक्सर अपनी भेड़ को कीड़े निकलवाते हैं. वहीं कई दुकानों पर कीड़े निकालने के लिए कई तरह के उत्पाद गोलियां, स्प्रे और पेस्ट आदि मिलता है. हालांकि यहां पर सबसे पहले पशुपालक को पशु चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए. इसके बाद अपनी भेड़ को साल में एक बार टीका जरूर लगवाना चाहिए. कुछ विशेष परिस्थिति में कई बार टीका लगवाना पड़ता है.

ये है बीमार रहने के संकेत
इसके अलावा इसमें नियमित रूप से अपनी भेड़ के साथ निरीक्षण भी करना चाहिए. दस्त भेड़ के रोग का सबसे सामान्य लक्षण है. झुंड से अलग रहना, दाना-पानी न खाना, आंखों में पानी रहना, पूरे दिन सोते रहना, खड़े न हो पाना भी इस बात का संकेत है कि आपकी भेड़ को कोई समस्या है. किसी भी परिस्थिति से बचने के लिए स्थानीय पशु चिकित्सा का कॉन्टैक्ट नंबर जरूर होना चाहिए. ताकि आप उनसे सलाह ले सकें. पशु चिकित्सा सामान्य तौर पर भेड़ का गुदा तापमान पूछते हैं. भेड़ का सामान्य शारीरिक तापमान 100.9 से 103.8 डिग्री फॉरेनहाइट रहता है.

भेड़ के खुरों और पूंछ देखते रहें
कई देशों में भेड़ पालक अक्सर सफाई संबंधी समस्याओं से बचने के लिए भेड़ की पूंछ काट देते हैं. क्योंकि लंबी पूंछ पर मक्खियों बैठ जाती हैं और जिसे संक्रमण बढ़ जाता है. हर दो सप्ताह पर उनके खुर की जांच करनी चाहिए लेकिन बकरियों की तुलना भेड़ के खुरों की बाढ़ कम होती है. बकरियों के खुद सामान्य हर 2 महीने में काटने पड़ते हैं. जबकि भेड़ के तीन से चार महीने पर काटे जाते हैं. हर एक साल में एक बार भेड़ के बाल काटे जाते हैं. यह अक्सर गर्मियों से पहले किया जाता है. कुछ विशेष भेड़ की नस्लों के लिए हर साल दो से तीन बार बाल काटने की जरूरत पड़ती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...