Home पशुपालन Sheep Farming: कमाई में नंबर वन हैं राजस्थानी नस्ल की ये भेड़ें, दूध और मीट के बिजनेस में बढ़ेगी आमदनी
पशुपालन

Sheep Farming: कमाई में नंबर वन हैं राजस्थानी नस्ल की ये भेड़ें, दूध और मीट के बिजनेस में बढ़ेगी आमदनी

भेड़ों को हमेशा साफ, ताजा पानी उपलब्ध कराएं.
भेड़ की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भेड़ पालन बहुत ही फायदा पहुंचाने वाला कारोबार है. बकरी पालन के मुकाबले अगर आप भेड़ पालन करते हैं तो तीन तरह से कमाई कर सकते हैं. एक तो भेड़ से दूध और मीट का कारोबार तो किया ही जा सकता है. साथ ही ऊन भी प्राप्त होती है. ऊन बेचकर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि भेड़ पालने वाले पालकों के लिए ये खबर अच्छी है कि इस वक्त भेड़ के मांस की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गई है. सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी भेड़ की मांग की जा रही है.

वहीं त्योहार के मौके पर अरब कंट्रीज में भेड़ की मांग खूब रहती है. एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कोई भेड़ पालन करता है तो हर तरह से फायदा उठा सकता है. जब​कि भेड़ की ये भी खासियत होती है कि कम खर्च में पल जाती हैं. ये ऐसी जगह चरती हैं जिस भूमि पर किसी अन्य पशुओं का जाना संभव नहीं होता है. भेड़ पौधों को भी नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. इस खबर में राजस्थानी नस्ल की कुछ भेड़ों की खासियत के बारे में आपको बताते हैं, जिसके पालन से आपको फायदा हो सकता है.

यहां पढ़ें राजस्थानी भेड़ों के बारे में
जैसलमेरी
: भेड़ की यह नस्ल सर्वाधिक ऊन देने वाली है. ये जैसलमेर बाड़मेर, बीकानेर में पाई जाती हैं.

नाली: भेड़ की यह नस्ल अधिक ऊन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. इसका ऊन लम्बे रेशे का होता है, जिसका उपयोग कालीन बनाने में किया जाता है. प्रमुख क्षेत्र- यह हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर था झुंझुनू जिलों में पाई जाती है.

मालपुरी: इसे देशी नस्ल भी कहा जाता है. प्रमुख क्षेत्र -यह जयपुर, दौसा, टोंक, करौली तथा सवाई माधोपुर जिला में पाई जाती है.

मगरा: इस नस्ल की भेड़ प्रतिवर्ष औसतन 2 किलोग्राम ऊन देती है. प्रमुख क्षेत्र- इस नस्ल की भेड़ अधिकांशतः जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, नागौर आदि में पाई जाती है.

पूगल: इनका उत्पत्ति स्थान बीकानेर की तहसील ‘पूगल होने के कारण इस का नाम पूगल हो गया. इस नस्ल को मटन और कालीन ऊन प्राप्ति के लिए पाला जाता है.

मारवाड़ी: राजस्थान की कुल भेड़ों में सर्वाधिक भेड़ें मारवाड़ी नस्ल (लगभग 45 प्रतिशत) की है. इसमें सर्वाधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है. प्रमुख क्षेत्र− ये राजस्थान में सर्वाधिक जोधपुर, बाड़मेर, पाली, दौसा, जयपुर आदि जिलों में पाई जाती है.

चोकला या शेखावाटी: इसे भारत की मेरिनो भी कहा जाता है. यह सबसे उत्तम किस्म की ऊन देने वाली नस्ल है. यह प्रतिवर्ष 1 से 1.5 किलो तक ऊन देती है. इस नस्ल को कालीन ऊन प्राप्ति के लिए पाला जाता है. प्रमुख क्षेत्र- चुरू, सीकर, झुन्झुनू है.

सोनाड़ी (चनोथर): यह भेड़ लम्बे कान वाली नस्ल की होती है. जब यह भेड़ जब जमीन पर घास चरती है तो इसके कान जमीन को स्पर्श करते है. प्रमुख क्षेत्र- राजस्थान में बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, दूंगरपुर, उदयपुर जिलों में पाई जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...