Home मछली पालन Fish Aquarium Tips: गर्मी में फिश एक्वेरियम को कूल रखने के टिप्स
मछली पालन

Fish Aquarium Tips: गर्मी में फिश एक्वेरियम को कूल रखने के टिप्स

गर्म मौसम के दौरान आपके एक्वेरियम की मछली के तनाव का पहला संकेत है कि उसके गलफड़े तेज़ी से हिल रहे हैं या सतह पर हवा के लिए हांफ रहे हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. अधिकांश लोग गर्मियों की गर्मी का आनंद एसी और कूलर में ले लेते हैं. अगर आपके घर, दफ्तर में फिश एक्वेरियम है और उसमें एयर-कंडीशनिंग नहीं है, तो लंबे समय तक अत्यधिक गर्मी नुकसान पहुंचा सकती है. मछलियों के लिए बढ़ते तापमान का प्रभाव प्रत्येक एक्वेरियम के लिए अलग-अलग होता है. रोजाना पारा चढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को उन छोटी मछलियों के बारे में भी सोचिना चाहिए, जो तपती गर्मी में भी एक्वेरियम में रहती हैं. मछलियों को गर्मी से बचाना बेहद ज़रूरी है. गौरतलब है कि बहुत से लोग अपने घरों में वास्तु दोष को भी दूर करने के लिए फिश टैंक रखते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं फिश टैंक में मछलियों की देखभाल और पानी के तापमान को किस तरह से नियंत्रित रखा जा सकता है?

भीषण गर्मी से बचने के लिए कोई कूलर तो कोई एसी चला रहा है. लेकिन फिश एक्वेरियम का आकार, एक्वेरियम की गहराई और सतह क्षेत्र, मछलियों की आबादी, पानी की गुणवत्ता, परिसंचरण और सतह की हलचल और परिवेश के कमरे के तापमान के आधार पर भिन्न होता है. छोटी गर्मी के दौर में आमतौर पर घबराने की जरूरत नहीं होती है. लेकिन मौसम जितना गर्म होता है और जितना लंबा चलेगा, यह उतना ही अधिक समस्याग्रस्त हो सकता है. आइये जानते हैं फिश एक्वेरियम की मछली को ठंडा रखने के कुछ टिप्स

पानी को बदलते रहें: गर्मी के मौसम में आम इंसानों को साफ और ठंडे पानी की जरूरत होती है. ठीक उसी से तरीके से मछलियों को भी गर्मी में साफ और ठंडे पानी की जरूरत होती है. बाजार में मिलने वाले वेव पंप को एक्वेरियम में लगा सकते हैं. इसके अलावा 20 दिन में एक बाद फिश टैंक का पानी जरुर बदलना चाहिए. वहीं जिन लोगों ने टैंक में वेव पंप नहीं लगाया है, उनको महीने में तीन से चार बार पानी को बदलना चाहिए. एक्वेरियम में फ्रिज का पानी या फिर आइस क्यूब डालना सही नहीं माना जाता है. इससे मछलियां मर भी सकती है.

ठंडे स्थान पर रखें एक्वेरियम: गर्मी के मौसम में फिश टैंक को ठंडी जगह ही रखना चाहिए. घर के किसी ऐसे कोने में टैंक को रखना चाहिए, जहां का तापमान घर के अन्य स्थानों की तुलना में कम हो. कई लोग फिश एक्वेरियम को ओपन एरिया में रखते हैं. गर्मी के मौसम में ओपन एरिया में फिश टैंक को रखना मछलियों के लिए गलत साबित भी हो जाता है. खिड़की, दरवाजा आदि जगहों से आने वाली गर्म हवा टैंक को जल्द ही गर्म कर सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...