Home मछली पालन Fish Farming: केज कल्चर फिश फार्मिंग के क्या हैं फायदे और नुकसान, 12 प्वाइंट्स में पढ़ें यहां
मछली पालन

Fish Farming: केज कल्चर फिश फार्मिंग के क्या हैं फायदे और नुकसान, 12 प्वाइंट्स में पढ़ें यहां

fish farming
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. हम जब भी किसी बिजनेस को शुरू करने वाले होते हैं तो उसके फायदे और नुकसान के बारे में जरूर जानकारी कर लेते हैं. इसके बाद ही उसमें हाथ आजमाते हैं. वैसे तो मछली पालन एक बेहतरीन कारोबार है, जिसमें आप मोटी कमाई कर सकते हैं. इसलिए इसमें बहुत से किसान हाथ आजमा रहे हैं. बतााते चलें कि पहले मछली पालन सिर्फ नदी और तालाब में किया जाता था लेकिन अब केज सिस्टम से भी मछली पालन किया जा रहा है. जिससे बहुत से किसान अच्छी आमदनी हासिल कर रहे हैं. अगर आप भी केज कल्चर फिश फार्मिंग करना चाहते हैं तो आइए के इसके फायदे और नुकसान के बारे में जान लिया जाए.

केज में मछली पालन के फायदे और नुकसान दोनो हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि फायदों की बात की जाए तो केज सिस्टम के तहत फिश फार्मिंग हर तरह के जल क्षेत्रों में किया जा सकता है. इसमें आसानी से मछलियों को पकड़ा भी जा सकता है. वहीं नुकसान देखा जाए तो इस तरह के सिस्टम में हमेशा ही मछलियों को घुलित आक्सीजन की कमी रहती है. इसकेे चलते मशीन लगानी होती है. इसके अलावा भी कई फायदे और नुकसान हैं.

केज कल्चर के फायदों के बारे में पढ़ें
. कई तरह के जल संसाधनों का उपयोग किया जा सकता है. जिनमें झीलें, जलाशय, तालाब, धाराएं और नदियां शामिल हैं.

. बड़ा फायदा ये भी है कि मछलियों को आसानी से पकड़ा जा सकता है.

. मछलियों की आसानी से देखरेख की जा सकती है. कहीं उन्हें कोई बीमारी तो नहीं लग रही है.

. इसमें लेबर कास्ट बहुत कम है. आसानी से कोई भी देखरेख कर सकता है.

. बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करता है.

. मछली पकड़ने के बंद मौसम के दौरान मछुआरों को अतिरिक्त आय प्रदान प्रदान करता है.

केज कल्चर के नुकसान

. फ़ीड पौष्टिक रूप से पूर्ण और ताजा देना होता है, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ जाता है.

. कम घुलित ऑक्सीजन सिंड्रोम (Low Dissolved Oxygen Syndrome) एक हमेशा मौजूद
समस्या है और इसके लिए यांत्रिक ऑक्सीजन की आवश्यकता हो सकती है.

.बीमारी का प्रकोप अधिक हो सकता है और बीमारियां तेजी से फैल सकती है.

. अवैध तरीके से मछली की चोरी करना एक संभावित समस्या है.

. ​जो फ़ीड इस्तेमाल न हुआ हो और मलमूत्र के संचय से जल प्रदूषण के साथ साथ यूट्रोफिकेशन भी होगा.

. पानी की गुणवत्ता में बदलाव हो जाता है. वहीं पिंजरों में जलीय जीवों की भीड़भाड़ हो जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालन

Fisheries: भारत ने ब्रिक्स समूह में मछली पालन-जलीय कृषि को किसानों की इनकम से जोड़ने का रखा प्रस्ताव

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय, भारत सरकार के...

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालन

Fisheries: मछली उत्पादन के लिए क्लस्टर विकास और बायोफ्लॉक जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाएगा

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय ने मिजोरम के...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: जून में मछली पालकों के लिए काम की है सरकारी एडवाइजरी हुई जारी

नई दिल्ली. फिशरीज एक्सपर्ट कहते हैं कि मौसम के मुताबिक मछलियों की...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन देने वाली मछलियां दे रही है सरकार

नई दिल्ली. मछली किसानों को कम समय में ज्यादा उत्पादन मिले और...