Home सरकारी स्की‍म Government Scheme: ये वाला बैंक अकाउंट होगा तभी मिलेगा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: ये वाला बैंक अकाउंट होगा तभी मिलेगा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ

Jharkhand Agricultural Loan Mafi Yojna
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. झारखंड के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से और उनका आर्थिक बोझ कम करने के मकसद के तहत झारखंड सरकार की तरफ से झारखंड कृषि ऋण माफी योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत उन किसानों का लोन माफ किया जा रहा है, जो किसी परेशानी की वजह से अपना लोन चुकाने में असमर्थ हैं. या देने में उन्हें मुश्किल आ रही है. इस योजना का लाभ तमाम किसानों को मिल भी चुका है. सरकारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 4 लाख 69 हजार 495 किसान इसका फायदा उठा चुके हैं.

इतने किसानों को मिल चुका है फायदा
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कृषि विभाग माफी योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 4 लाख 92 हजार 794 किसानों का ईकेवाईसी किया जा चुका है. जबकि 4 लाख 68 हजार 715 किसानों के आवेदन पर ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं 2890 किसानों का आवेदन पीएफएमएस की प्रक्रिया में है. बताया जा रहा है कि उचित दस्तावेजों के अभाव की वजह से बैंक द्वारा गलत डाटा अपलोड किए जाने के कारण 20409 किसानों का भुगतान फेल हो गया है.

किसानों को मिलेगा लाभ
बता दें कि इस योजना का फायदा उन किसानों को हो रहा है, जिन्होंने 31 मार्च 2020 के पहले 50 हजार रुपये तक का लोन लिया है. योजना के तहत लोन माफी का फायदा लेने के लिए किसानों को झारखंड कृषि माफी योजना के पोर्टल पर आवेदन करना होगा. डीबीटी के माध्यम से लोन माफ किया जाएगा. खुद अपनी जमीन पर जो किसान खेती करते हैं और लोन लेते हैं, या फिर दूसरे की जमीन पर खेती करते हैं दोनों कंडीशन में किसानों योजना का लाभ दिया जाएगा.

तभी मिलेगा लोन माफी का फायदा
फायदा पाने वालों की उम्र 18 साल की होनी चाहिए. एक परिवार के एक ही सदस्य को इस योजना का लाभ मिल रहा है. आवेदन करने वाले किसान के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना चाहिए. इससे संबंधित अन्य लाभकारी जानकारी के लिए किसान https://jkrmy.jharkhand.gov.in/पोर्टल पर जा सकते हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे जरूरी है कि किस के पास मानक फसल खाता होना चाहिए. यानी कि किसी मान्यता प्राप्त बैंक या संस्थान का लोन अकाउंट होना चाहिए. जिसमें कृषि लोन का पैसा ट्रांसफर हो सके. उसी के आधार पर लोन माफी की योजना का फायदा किसानों को मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: डेयरी सेक्टर में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में होगा 6937 करोड़ का ​निवेश

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में उन्नत नरल के गोवंश को बढ़ावा देने...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...