Home मछली पालन Fisheries: इन 5 प्वाइंट्स से जानें, मछली पालन को कैसे बनाएं ज्यादा मुनाफे वाला व्यवसाय
मछली पालन

Fisheries: इन 5 प्वाइंट्स से जानें, मछली पालन को कैसे बनाएं ज्यादा मुनाफे वाला व्यवसाय

Interim Budget 2024
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. खेती-किसानी और पशुपालन के अलावा बहुत से किसान मछली पालन में भी हाथ आजमा रहे हैं. जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी मिल रहा है. मछली पालन के दौरान कुछ ऐसी बातें हैं, जिन पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता है. यदि मछली पालक को इन बातों के बारे में सटीक जानकारी होती है तो वह इस व्यवसाय से ज्यादा मुनाफा नहीं कमा सकते हैं. जबकि दूसरी ओर उन्हें नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है. आइए 5 पॉइंट में जानते हैं कि मछली पालन को किस तरह से फायदेमंद बनाया जा सकता है.

मछली पालन के लिए कितना बड़ा तालाब चाहिए
अगर बात की जाए मछली पालन के लिए तालाब की तो कम से कम दो हेक्टेयर का तालाब सही माना जाता है. उसे कम का तालाब बनाने से मछली पालन में खासा फायदा नहीं मिलता है. इसलिए शुरुआत में इतना बड़ा तालाब हो तो अवश्य बनाएं. जहां पर आप बड़ी संख्या मछलियों को पाल सकते हैं.

कितनी गहराई रखी जाए
मछली पालन में तालाब बड़ा होने के साथ-साथ गहरा भी होना चाहिए. कम से कम 7 फीट इसकी गहराई रखनी चाहिए. ताकि सभी तरह की मछलियां आराम से संतुलित रह पाएं. वैसे भी मछली पालन की व्यवसाय में एक ही तालाब के अंदर मिश्रित प्रकार की मछलियों को रखा जाता है. पानी में यह मछलियां अपने अनुसार संतुलन बना लेती हैं.

मछली को कब तालाब से बाहर निकले
मछली को बाहर तभी निकालना चाहिए जब एक से डेढ़ किलो की हो जाए. क्योंकि अगर मछली का वजन उस समय कम हुआ तो आपको नुकसान होगा. इसलिए मछली को इतना बड़ा होने तक का इंतजार करें. आमतौर मछली 10 से 12 महीने में इतने वजन की हो जाती है. इसके बाद बाहर जाकर बेचने के लिए भी तैयार होती है.

मछलियां कितना खाना खाती हैं
जब मछलियां छोटी रहती हैं तो अपने वजन का सिर्फ 5% ही दाना खाती हैं और जैसे-जैसे मछली बढ़ने लगती है और बड़ी हो जाती है तो उनका खाना वजन के हिसाब से 4 फ़ीसदी रहता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...