Home डेयरी Dairy: एमपी में दूध-मक्खन के स्टॉक से परेशान है सांची, सरकार से की ये मांग
डेयरी

Dairy: एमपी में दूध-मक्खन के स्टॉक से परेशान है सांची, सरकार से की ये मांग

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अक्सर आपने सुना होगा कि पशुपालक पशुओं के दूध उत्पादन को लेकर परेशान रहते हैं. दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कोशिश करते हैं. वहीं देश के राज्य मध्य प्रदेश में मामला उलटा है. यहां के सांची ज्यादा दूध उत्पादन से परेशान हैं. तभी तो डेयरी फेडेरेशन ने इस मामले में सरकार से मदद मांगी है और अपील की है कि राज्य में सरकार की ओर से संचालित एमडीएम में और आंगनवाड़ी योजनाओं में दूध को शामिल किया जाए. ताकि जो प्रतिदिन 30 प्रतिशत से अधिक अतिरिक्त दूध मिल रहा है उसका इस्तेमाल किया जा सके.

बताते चलें कि महासंघ के सहायक महाप्रबंधक असीम निगम ने कहा कि ‘दूध की आपूर्ति प्रदेश में ज्यादा है. हम हर दिन लगभग 30 प्रतिशत अधिक दूध एकत्रित कर रहे हैं. दरअसल, राज्य में लगभग 7 लाख लीटर की रोजमर्रा की जरूरत है. इसके मुकाबले 10 हमें लाख लीटर मिल रहा है.

2.5 लाख किसान महासंघ से जुड़े हैं
उन्होंने कहा कि इस अंतर की वजह से स्टॉक बढ़ गया है. इसलिए, हमने सरकार से एमडीएम और अन्य सरकारी योजनाओं में दूध को शामिल करने का आग्रह किया है. ताकि दूध को स्टोर करने की जरूरत न पड़े और लोगों को दूध के जरिए प्रोटीन भी दिया जा सके. खासकर के एमडीएम में दूध शामिल होने से बच्चों को इसका फायदा होगा. बता दें कि मध्य प्रदेश के 10,000 गांवों के 2.5 लाख से अधिक किसान महासंघ से जुड़े हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने कुछ दूध की आपूर्ति के लिए दिल्ली दुग्ध योजना के साथ समझौता किया है. इससे पहले हमने कोल्हापुर डेयरी को भी सप्लाई की थी लेकिन उन्होंने अब खरीदना बंद कर दिया है.’

4 हजार टन मक्खन हुआ स्टोर
आगे कहा कि हम बहुत कम मार्जिन पर काम करते हैं और ऐसी स्थिति में फेडरेशन पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है.’महासंघ के पास अतिरिक्त दूध के परिणामस्वरूप राज्य में लगभग 4,000 टन मक्खन और पाउडर का भंडार हो गया है. इंदौर सहकारी दुग्ध संघ में दूध का संग्रह बढ़कर लगभग 4 लाख लीटर हो गया है और मक्खन और पाउडर का स्टॉक 1,000 टन से अधिक हो गया है. फेडरेशन गर्मियों में पैकेज्ड दूध की मांग में उछाल की उम्मीद कर रहा है और गर्मी के महीनों में मक्खन और पाउडर के स्टॉक का उपयोग करने की योजना बना रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...