Home डेयरी Female Calf: गिर, साहिवाल और जर्सी गाय की बछियों की पहचान, इससे जुड़े अहम सवालों के जवाब जानें यहां
डेयरी

Female Calf: गिर, साहिवाल और जर्सी गाय की बछियों की पहचान, इससे जुड़े अहम सवालों के जवाब जानें यहां

PREGNANT COW,PASHUPALAN, ANIMAL HUSBANDRY
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दुधारू पशुओं की तैयारी उनके जन्म के समय से की जानी चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा करने से पशु का प्रोडक्शन अच्छा होता है. अगर प्रोडक्शन अच्छा होगा तो जाहिर सी बात है कि इसका फायदा पशुपालकों को होगा. दूध से वो ज्यादा कमाई कर सकेंगे. इसलिए जरूरी है कि बछियों की सेहत, उनके पोषण का सही तरह से ख्याल किया जाए. जरूरत के मुताबिक चारा दिया जाए. ताकि वो तंदुरुस्त रहें और जब उन्हें हीट आने के बाद गाभिन कराया जाए तो इसमें भी कोई दिक्कत न हो.

आपको बताते चलें कि अक्सर पशुपालक ​बछियों के गाभिन होने के वक्त, हीट में आने का समय आदि के बारे में पूछते रहते हैं. इसलिए जरूरी है कि उन्हें इसका जवाब मिले. इस आर्टिकल में इससे जुड़े कई अहम सवालों के जवाब दिए गए हैं. साथ ही तीन नस्लों की बछियों की जानकारी भी दी जा रही है.

गिर गाय की बछिया की पहचान
गिर गाय की बछिया को इसके रंग से पहचान सकते हैं. ज़्यादातर यह लाल रंग की होती है. शरीर के ऊपर भूरे लाल रंग के या चॉकलेटी धब्बे भी होते हैं. ऐसा कहा जाता है कि गिर गाय के दूध में सोने के गुण होते हैं. ऐसे में अगर गिर की बछिया को आपने तैयार कर लिया तब इसके दूध से काफी फायदा मिल सकता है. गिर गाय एक ब्यात में 300 से ज़्यादा दिन तक दूध दे सकती है. इस नस्ल की गाय 30 से 40 लीटर तक दूध एक दिन में देने की क्षमता रखती है. वहीं इसके 1 किलो घी की बाज़ार में 2 हज़ार रुपये से लेकर 4 हज़ार रुपये तक की कीमत होती है.

साहिवाल गाय की बछिया
साहिवाल बछिया का रंग आमतौर पर लाल व भूरा होता है. इसका सिर चौड़ा होता है. साहिवाल गाय की बछिया को उचित तरीके से तैयार करने पर कई फायदे मिलते हैं. इसके दूध की बाज़ार में अच्छी मांग रहती है. साहिवाल गाय के दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम उचित मात्रा में पाया जाता है जो कि हार्ट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है.

जर्सी गाय की बछिया
जर्सी गाय की बछिया का पालन नस्ल सुधारने के लिए किया जाता है. इसके रंग और बनावट से इसकी पहचान की जा सकती है. इसका रंग हल्का पीला, हल्का लाल या बादामी होता है और शरीर पर सफेद रंग के चित्ते भी मौजूद होते हैं. इसकी बछिया को तैयार कर आप मालामाल हो सकते हैं क्योंकि जर्सी गाय सबसे ज़्यादा और लंबे समय तक दूध देने वाली गाय की नस्लों में से है. इस नस्ल की बछिया 2 साल की उम्र में गाभिन हो सकती है.

बछिया को लेकर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब
बछिया को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
उत्तरगाय की बछिया को इंग्लिश में Female Calf कहते हैं.
क्या 6 महीने की बछिया प्रेग्नेंट हो सकती है?
6 महीने की बछिया प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है. बछिया आमतौर पर 15 महीने से 24 महीने की उम्र में गाभिन हो सकती है.
क्या 9 महीने की बछिया प्रेग्नेंट हो सकती है?
9 महीने की बछिया प्रेग्नेंट नहीं हो सकती है. बछिया की गाभिन होने की उम्र आमतौर पर 15 महीने से 24 महीने की मानी जाती है.
बछिया किस उम्र में गर्मी (हीट) में आती है?
बछिया किस उम्र में हीट में आती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस नस्ल की है और किस तरह के वातावरण में रह रही है. हालांकि बछिया की हीट में आने की उम्र 15 महीने से 24 महीने के बीच आमतौर पर होती है.
बछिया किस उम्र में संभोग कर सकती है?
बछिया के गाभिन होने की उम्र 15 महीने से 24 महीने के बीच हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...