Home डेयरी Dairy Animal: हर दिन 10 लीटर दूध देने वाली भैंस से एक महीने में कितनी होगी कमाई, जानें यहां
डेयरी

Dairy Animal: हर दिन 10 लीटर दूध देने वाली भैंस से एक महीने में कितनी होगी कमाई, जानें यहां

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप भी डेयरी कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि किसी भी कारोबार को शुरू करने से पहले कोई भी यह जरूर जानना चाहता है कि उसमें उसे कितना मुनाफा होगा. आम तौर पर डेयरी कारोबार करने के लिए पशुपालक भैंस को पालते हैं और भैंस दिन भर में जितना दूध देती है, उसी को बेचकर उनकी कमाई होती है. कई भैंस ऐसी होती हैं जो दिन भर में 10 लीटर दूध देती है तो कई 5 लीटर, कई भैंस की नस्ल ऐसी भी हैं जो 20 लीटर तक दूध देने में सक्षम होती हैं.

अगर आप इस कारोबार में नये हैं तो आप यह जरूर जानना चाहेंगे कि अगर कोई भैंस हर दिन 10 लीटर दूध देती है तो उस महीने में कितनी कमाई की जा सकती है और साल में कितनी कमाई होगी. क्योंकि जब आपको यह बात पता होगी तो आपको डेयरी फार्मिंग शुरू करने में आसानी होगी और आप सही तरह से डेरी फार्मिंग की प्लानिंग कर पाएंगे तो आईए जानते हैं.

जानें कितना है एक भैंस एक खर्च
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर कोई भैंस दिनभर में 10 लीटर दूध दे रही है तो उसका फायदा निकलने के लिए सबसे पहले हमें खर्च निकालना होगा. अगर हम उसे 5 किलो फीड खिलाते हैं तो इसका खर्च 150 रुपये आता है. उसे 10 किलो सूखा चारा देने का खर्च 50 रुपये होगा और अगर हम उसे हरा चारा देते हैं और इसकी क्वांटिटी 20 किलो है तो इसका भी खर्च 50 रुपये ही होगा. इतना ही खर्च लेबर पर भी आएगा. वहीं डेयरी फार्म के अन्य खर्चों जैसे मेंटेनेंस और दवा आदि पर भी 50 रुपये तक का खर्च आता है. इस हिसाब से हमारा हर दिन का खर्च 350 रुपये हो जाता है. अगर इसे 30 दिन के हिसाब से जोड़ दिया जाए तो 10 हजार 500 कुल खर्च हो जाएगा.

साल में कितना होगी इनकम
अब दूध की बात की जाए अगर प्रतिदिन 10 लीटर दूध भैंस देती है. यानी सुबह 5 लीटर और शाम में 5 लीटर तो इसे हम 70 रुपये के हिसाब से बेच सकते हैं. ऐसे में हर दिन 700 प्रति दिन की बिक्री होती है और इसे जोड़ दिया जाए तो एक महीने की 21 हजार रुपये की बिक्री होगी. इसमें से 10 हजार 500 का हमारा खर्च हो जाएगा. इस हिसाब से हमारी जो बचत होगी वो 10 हजार 500 की होगी. हालांकि ये 1 महीने की कमाई के हिसाब है. जब हम सालभर की कमाई को जोड़ेंगे तो पशु तीन से चार महीना ड्राई पीरियड में भी रहता है. ड्राई पीरियड के टाइम में खर्च तो होता है लेकिन इनकम नहीं होती है. इसलिए महीने के इनकम और साल की की इनकम में कुछ फर्क आता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Fat: दुधारू पशुओं में दूध और फैट की मात्रा बढ़ाना है बेहद आसान

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई दूध से ज्यादा होती...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: थन में दूध भरा है, फिर भी बाहर नहीं आ रहा तो ये एक बीमारी है

नई दिल्ली. यदि आपका पशु स्वस्थ है तो इसका मतलब है कि...

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
डेयरी

El Nino के असर से घट सकता है पशुओं का दूध उत्पादन

नई ​दिल्ली. हाल ही में वित्त मंत्रालय की ताजा मासिक आर्थिक समीक्षा...