Home career Career: इंस्पायर अवॉर्ड्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब 12वीं तक के स्टूडेंट्स कर सकेंगे आवेदन
career

Career: इंस्पायर अवॉर्ड्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अब 12वीं तक के स्टूडेंट्स कर सकेंगे आवेदन

15 जून तक किया जा सकता है आवेदन.

नई दिल्ली. छात्रों की स्किल को निखारने के लिए इंस्पायर अवार्ड्स दिया जाता है. देशभर के छात्र इसमें शामिल होते हैं और उन्हें राष्ट्रपति भवन में होने वाले सम्मानित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलता है. इंस्पायर अवॉर्ड्स में कुछ बदलाव भी किया गया है. अब 12वीं तक के छात्र भी इसमें शामिल हो सकें. पहले इसमें क्लास 6 से 10वीं तक के छात्रों को ही मौका मिलता था. अगर आप भी इंस्पायर अवार्ड्स के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो फिर जान लें कि इसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और आप इसमें भाग ले सकते हैं.

असल में साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग ने नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के साथ मिलकर इंस्पायर अवॉर्ड्स-मानक योजना 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई है.

मिलता है 10 हजार रुपए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योजना का उद्देश्य क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स में साइंटिफिक इनोवेशन की सोच को बढ़ावा देना है. खासतौर पर अब 12वीं तक के स्टूडेंट्स को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने ऑरिजनल और प्रॉब्लम सॉल्विंग आइडियाज शेयर करें. इस साल से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को यह मौका दिया जा रहा है. इससे पहले सिर्फ 10वीं तक के स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन करते थे. सिलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स को डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी.

60 छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका
इसके बाद स्टेट लेवल एग्जिबीशन और प्रोजेक्ट कंपीटिशन होता है. फिर नेशनल लेवल की एग्जिबीशन और कंपीटिशन नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है. देशभर से सिलेक्ट होने वाले 60 स्टूडेंट इनोवेटर्स को राष्ट्रपति भवन में होने वाले फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा. साथ ही जापान के सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा.

इग्नू 2025 बीएड प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट जारी
वहीं दूसरी ओर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. यह परीक्षा 16 मार्च को आयोजित की गई थी. यह प्रवेश परीक्षा 2025 शैक्षणिक वर्ष के लिए इग्नू द्वारा प्रस्तावित बीएड कार्यक्रम के लिए प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करती है. बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब इग्नू द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...