Home पोल्ट्री Poultry: मौसम के बदलाव के साथ आने वाली बीमारियों का बिना एंटीबायोटिक करें इलाज, पढ़ें तरीका
पोल्ट्री

Poultry: मौसम के बदलाव के साथ आने वाली बीमारियों का बिना एंटीबायोटिक करें इलाज, पढ़ें तरीका

poultry farm
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग वैसे तो एक अच्छा बिजनेस है लेकिन जब मुर्गियों में बीमारियां फैलने लगती हैं, तब इसमें नुकसान होने लगता है. बता दें कि मुर्गियों में बीमारियां सबसे ज्यादा मौसम के बदलाव के साथ आती है. मान लीजिए कि ठंड का मौसम है और गर्मी आ रही है तब मुर्गी बीमारियां ज्यादा होती हैं. वही गर्मी से जब मौसम बरसात में तब्दील होता है तब भी बीमारी आती है. ऐसे में इन बीमारियों के इलाज के लिए क्या उपाय किया जा सकता है, इसकी जानकारी हर पोल्ट्री फार्मर को होनी चाहिए. तभी पोल्ट्री फार्मिंग में होने वाले नुकसान से वह खुद को बचा सकता है और पोल्ट्री फार्मिंग के काम में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकता है.

असल में जब मौसम में बदलाव होता है तब टेंपरेचर में भी बदलाव होता है. कभी टेंपरेचर कम हो जाता है और कभी टेंपरेचर बहुत ज्यादा हो जाता है. खासतौर पर गर्मी से जब बरसात का महीना आता है, तब ये ज्यादा होता है. ऐसे समय पर मुर्गी में इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है और इससे मुर्गियां बहुत जल्दी बीमार पड़ जाती हैं. इससे फार्मर को नुकसान होता है. ऐसे समय पर मुर्गियों को बीमारियों से बचने के लिए फार्मर ज्यादातर एंटीबायोटिक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके इस्तेमाल से मुर्गियों में कई साइड इफेक्ट भी देखने को मिलता है. जिससे लीवर में कमजोरी और किडनी में कमजोरी जैसी समस्याएं देखने को मिलती है.

बिना एंटीबायोटिक करें मुर्गियों का इलाज
अगर आप चाहते हैं कि मुर्गियों में कोई साइड इफेक्ट न हो यानि बिना एंटीबायोटिक के मुर्गियों का इलाज कर लिया जाए तो इसके लिए आपको देसी तरीका अपनाना होगा और इससे आपकी मेडिसिन का खर्चा भी कम हो जाएगा. उसके लिए आपको यहां हम एक देसी फार्मूला बताएंगे. जिसका इस्तेमाल करके मुर्गियों में कोई बीमारी आती है तो उसे पर रोक लगा पाएंगे. साथ-साथ इसे मुर्गियों का वजन भी तेजी के साथ बढ़ेगा. जिसका फायदा आपको मिलेगा. पोल्ट्री फार्मिंग में आपको अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा.

कैसे बनेगी देसी दवा, तरीका जानें यहां
इसके लिए आपको पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो आपको आसानी से घर पर उपलब्ध हो जाएगी. 20 ग्राम अदरक, 20 ग्राम कच्ची हल्दी, 20 ग्राम तुलसी का पत्ता, आधा चम्मच काला नमक और आखिरी में पांचवी चीज आधा चम्मच काली मिर्च इस्तेमाल करना है. आपको जो जड़ी बूटियां बताई गईं हैं सिर्फ और सिर्फ 100 मुर्गियों के लिए बताई गईं हैं. इन सभी चीजों को आप अच्छी तरह से कूट लें. उसके अंदर काली मिर्च और नमक को भी तोड़ लेना है. सभी चीजों को मिक्स करने के बाद 500 एमएल पानी में सभी चीजों को डाल दें और रातभर के लिए छोड़ दें. इसके बाद सुबह में मुर्गियों को ये पानी पिला दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनाली नस्ल से अंडा और मीट दोनों से होती है कमाई

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में अगर सोनाली नस्ल की मुर्गी पालते हैं...

पोल्ट्री

Poultry Disease: प्राकृतिक चीजों से करें मुर्गियों की बीमारी का इलाज, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

नई दिल्ली. अगर आप पोल्ट्री फार्मर हैं और मुर्गियों को महामारी वाली...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...