Home पशुपालन Animal Husbandry: गोशाला खोलने के लिए जमीन देगी सरकार, सिंगल क्लिक में दिए 90 करोड़ रुपए
पशुपालन

Animal Husbandry: गोशाला खोलने के लिए जमीन देगी सरकार, सिंगल क्लिक में दिए 90 करोड़ रुपए

बद्री गाय की तस्वीर.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार दूध उत्पादन को 9 फीसद से 20 परसेंट करना चाहती है. इस कड़ी में कई काम उसकी ओर से किए जा रहे हैं. वहीं प्रदेश के हर ब्लॉक में वृंदावन ग्राम बनाए जाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. ताकि बच्चों को गाय का दूध मिले तो उन्हें कुपोषण से मुक्ति मिले. इससे गोपालन को भी बढ़ावा मिलेगा. वहीं सरकार की ओर से गोशाला खोलने के लिए जमीन देने की बात भी कही गई है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्य स्तरीय गोशाला सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने गोशालाओं को 90 करोड़ रुपए की अनुदान राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की है.

इस अवसर पर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तीन हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप ऋण स्वीकृति आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना में गाय के पालन के लिए अनुदान दिया जा रहा है. गाय के गोबर से किसान खाद बनाएं, सरकार प्राकृतिक खाद से उत्पादित अनाज का ज्यादा भाव देगी.

गौ-शालाओं में सीएनजी का हो रहा है उत्पादन
वर्तमान में इंदौर, देवास, रीवा एवं कुछ अन्य जिलों में गौ-शालाओं के माध्यम से सीएनजी गैस का उत्पादन किया जा रहा है. किसानों को रसायन मुक्त प्राकृतिक और जैविक खाद उपलब्ध हो रही है. बड़ी गौशाला खोलने के लिए राज्य सरकार 125 एकड़ जमीन प्रदान करेगी.

नई योजनाएं बना रहे हैं
सीएम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ लीटर दूध उत्पादित होता है और इसमें से लगभग आधा घरेलू उपयोग और शेष मार्केट तक पहुंचता है. फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर प्रदेश में दुग्ध से समृद्धि के लिए नई योजनाएं बना रहे हैं. दुग्ध उत्पादन और संकलन के कार्य को व्यवस्थित बनाने के लिए समितियों की संख्या भी 9 हजार से बढ़कर 26 हजार करने का संकल्प है.

मंत्री ने कहा स्वाबलंबी गोशालाएं बनेंगी
पशुपालन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि प्रदेश में 9 अप्रैल 2024 से 29 मार्च 2025 तक गो संरक्षण वर्ष मनाया गया है. इसके तहत प्रदेश में गोसंरक्षण एवं गोसेवा के कार्य किए. प्रदेश में 30 ऐसे स्थान चिह्नित किए, जहां 5000 से 25000 तक गोवंश क्षमता वाली स्वाबलंबी गोशाला बनाई जाएंगी. ये गोशालाएं हाईटेक होंगी, जहां गायों की देखभाल के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी. जैविक खाद, सीएनजी गैस उत्पादन आदि के साथ सौर ऊर्जा से चिजली भी बनेगी. इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...