Home डेयरी Dairy: 20 किलो दूध देने वाली गाय को हर दिन कितना खिलाएं फीड, क्या-क्या होनी चाहिए उसमें
डेयरी

Dairy: 20 किलो दूध देने वाली गाय को हर दिन कितना खिलाएं फीड, क्या-क्या होनी चाहिए उसमें

जैसे बच्चा बाहर आ जाए, उसे पशु को चाटने देना चाहिए. जिससे उसके शरीर में लगा श्लेषमा सूख जाए. जरूरत हो तो साफ नरम तौलिया से बच्चे को साफ कर दीजिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पशुपालन में दूध उत्पादन करने वाले पशु तभी दूध का उत्पादन सही मात्रा में करते हैं, जब उन्हें उनके दूध उत्पादन के मुताबिक खुराक मिलती है. मान लीजिए किसी पशु की दूध उत्पादन की क्षमता 20 लीटर है और उसे खुराक 15 लीटर के मुताबिक दी जा रही है तो उसका दूध उत्पादन ठीक नहीं होगा. पशु धीरे-धीरे दूध का उत्पादन कम कर देगा और कमजोर भी हो जाएगा. इसलिए जरूरी है कि यह जान लिया जाए कि पशु को दूध उत्पादन के मुताबिक उसकी खुराक क्या होनी चाहिए? यहां हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

अगर कोई गाय 20 लीटर दूध का उत्पादन कर रही है तो उसे हर दिन कितना ज्यादा फीड आदि देना चाहिए, इस आर्टिकल में लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपको इसी बारे में जानकारी देगा, तो आईए जानते हैं.

कितना खिलाना है
डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो 20 लीटर दूध उत्पादन करने वाली गाय को हर दिन 10 किलो फीड खिलाना चाहिए. इससे उसका दूध उत्पादन ठीक रहेगा.

पशु की तमाम जरूरतें पूरी हो जाएंगी और उसका दूध उत्पादन कम नहीं होगा. इस तरह डेयरी फार्मिंग के काम में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा.

एक्सपर्ट के मुताबिक फीड को दो टाइम में देना चाहिए. 5 किलो सुबह 5 किलो शाम में.

इसमें 2 किलो पशु आहार मिलना चाहिए. जबकि आधा किलो सरसों की खली और आधा किलो बिनोल की खाली भी शामिल करें.

इसके अंदर 2 किलो मिक्स चूरी का भी इस्तेमाल करना बेहद ही जरूरी है.

वही स्वाद अनुसार नमक भी मिलाएं ताकि पशुओं को खाने में अच्छा लगे.

फिर इसको तैयार करने में पानी की भी जरूरत पड़ेगी. इसलिए इसमें पानी भी जरूर मिलाएं.

इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें और फिर पशुओं को खिला दें.

निष्कर्ष
अगर आप इस तरह से फीड पशुओं को खिलाते हैं तो फिर दूध उत्पादन बेहतर मिलेगा और पशु की सेहत भी ठीक रहेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Biogas: भारत में गोबर आधारित CBG प्लांट स्थापित करने और चलाने में तकनीकी सहायता देगा जापान

नई दिल्ली. कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) न सिर्फ ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है,...

डेयरी

Dairy: पंजाब की सफल तकनीकों और मैनेजमेंट को दूसरे राज्यों में बढ़ाकर डेयरी सेक्टर को किया जाएगा मजबूत

नई दिल्ली. देश के अलग-अलग हिस्सों में डेयरी सेक्टर को मजबूत किया...

डेयरी

NDDB और नाबार्ड के सहयोग से गांवों में बेहतर होगी डेयरी सुविधाएं

नई दिल्ली. नाबार्ड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार सूद की...