Home डेयरी Green Fodder: ठंड में भी इस चारा फसल की होती है अच्छी पैदावार, पशु खाकर दूध से भर देंगे बाल्टी
डेयरी

Green Fodder: ठंड में भी इस चारा फसल की होती है अच्छी पैदावार, पशु खाकर दूध से भर देंगे बाल्टी

कोंगो सिग्नल घास

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में दुधारू पशुओं से ज्यादा दूध उत्पादन लेने के लिए जरूरी होता है कि उन्हें भरपूर मात्रा में हरा चारा दिया जाए. हरा चारा खाने से पशुओं को पौष्टिक तत्व मिलते हैं और इससे उनका दूध उत्पादन बढ़ता है लेकिन दिक्कत तब आती है जब गर्मी और ठंड में हरे चारे की कमी हो जाती है. बहुत से समझदार किसान साइलेज बनाकर रख लेते हैं और इसी से हरे चारे की भरपाई करते हैं लेकिन आप भी डेयरी किसान हैं तो ठंड के मौसम में हरे चारे की अच्छी पैदावार लेने के लिए सीएसवी 33 एमएफ चरी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे ठंड में भी अच्छी पैदावार मिलेगी.

इस चारा फसल की बात की जाए तो यह एक उच्च उपज देने वाली चारा ज्वार चरी है. जिसे पशुओं के लिए चारे के रूप में उगाया जाता है. यह एक से ज्यादा बार कटाई वाली किस्म कहलाती है. जिससे आप बार-बार हरा चारा पशुओं के लिए ले सकते हैं और इससे चारे की कमी नहीं होगी.

यहां पढ़ें इस चारे की खासियत
एक्सपर्ट का कहना है यदि आप पशुओं के लिए लगातार ताजे और पोषक तत्वों से भरपूर चारे की आपूर्ति चाहते हैं तो इस चारा फसल को लगा सकते हैं.

इस चारा फसल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि तेजी से बढ़ने वाली है और हर तरह की जलवायु के लिए अनुकूल भी होती है.

चारा फसल की पहली कटाई बुवाई के लगभग 40 से 60 दिनों के बाद की जा सकती है और फिर हर 30 दिन से 40 दिन पर कटाई कर सकते हैं.

इससे पशुओं को उच्च गुणवत्ता वाला पोषक तत्वों से भरपूर चारा मिलता है. जिसका फायदा पशुओं को होता है और इससे ज्यादा दूध उत्पादन मिलता है.

इस चारा फसल की अपनी यह भी खासियत है कि इसे सूखे और हरे दोनों चारों के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यानी इसे सुखाकर भी पशुओं को दिया जा सकता है.

निष्कर्ष
गौरतलब है कि पशुओं के लिए हरे चारे की कमी हमेशा ही रहती है लेकिन इस चारा फसल से आप उस कमी को दूर कर सकते हैं और पशुओं से भरपूर मात्रा में दूध उत्पादन ले सकते हैं. जिसका फायदा आपको डेयरी फार्मिंग के कम में मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: दूध खरीद के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और सही दाम मिलने से डेयरी में आएगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली. भारत मंडपम में आयोजित अनुगा फ़ूडटेक इंडिया डेयरी 2026 के...

डेयरी

Dairy Business: डेयरी में आगे आ रही युवा पीढ़ी, एमपी में योजना के तहत आए टारगेट से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली. पशुपालन से छिटकने वाली युवा पीढ़ी का रुझान अब फिर...

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...