Home डेयरी Animal News: ऊंट पर आधारित आजीविका बढ़ाने पर सरकार देगी जोर, जानें इस बारे में क्या बोले केंद्रीय मंत्री
डेयरी

Animal News: ऊंट पर आधारित आजीविका बढ़ाने पर सरकार देगी जोर, जानें इस बारे में क्या बोले केंद्रीय मंत्री

बैठक में मौजूद मंत्री व अधिकारी.

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन सिंह ने जैसलमेर में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार की परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) ृकी बैठक में शामिल हुए. बैठक के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत ऊंटों को शामिल करने की बात दोहराई और ऊंट आधारित आजीविका को बढ़ाने के लिए डीएएचडी, राजस्थान और गुजरात सरकारों और आईसीएआर-एनआरसी के बीच बेहतर समन्वय बनाने की बात कही. उन्होंने आरसीडीएफ (सरस जयपुर डेयरी) की उपलब्धियों पर बात की और सरस पत्रिका- 1 वर्ष कीर्तिमान, श्वेत क्रांति 2.0 का भी विमोचन किया.

बैठक के दौरान राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) और ऊंट नस्ल संरक्षण सहित प्रमुख पहलों की समीक्षा की गई. जहां केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी और पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल, मंत्री जॉर्ज कुरियन, राजस्थान के मंत्री जोराराम कुमावत, नरेश पाल गंगवार, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग, एफएएचडी मंत्रालय भारत सरकार शामिल रहे. एनडीडीबी का प्रतिनिधित्व कार्यकारी निदेशक एस. रघुपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया.

जानें क्या बड़ी बातें कहीं
ललन सिंह ने दूध खरीद और प्रोसेसिंग को मजबूत करने, सहकारी समितियों और एमपीओ के माध्यम से संगठित डेयरी क्षेत्र का विस्तार करने की बात कही.

उन्होंने किसानों के लिए गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने पर एनपीडीडी के फोकस पर प्रकाश डाला.

उन्होंने वाराणसी दूध संघ के पुनरुद्धार के लिए एनडीडीबी के प्रयासों की सराहना की, जिसने खरीद को 18,000 एलपीडी से बढ़ाकर 3.0 एलएलपीडी कर दिया है.

वहीं सहकारी-नेतृत्व वाले विकास में तेजी लाने के लिए राज्य सहकारी समितियों के साथ एनडीडीबी के समझौता ज्ञापनों की भी प्रशंसा की और कहा कि जैसे-जैसे भारत एफएमडी-मुक्त स्थिति के करीब पहुंचेगा, दूध निर्यात में वृद्धि होगी.

इस दौरान एनपीडीडी के मिशन, उद्देश्यों और प्रगति पर प्रस्तुति दी और भारतीय ऊँट पालन के परिदृश्य, चुनौतियों और आगे के रास्ते पर भी अधिकारियों ने प्रकाश डाला गया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: दूध खरीद के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और सही दाम मिलने से डेयरी में आएगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली. भारत मंडपम में आयोजित अनुगा फ़ूडटेक इंडिया डेयरी 2026 के...

डेयरी

Dairy Business: डेयरी में आगे आ रही युवा पीढ़ी, एमपी में योजना के तहत आए टारगेट से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली. पशुपालन से छिटकने वाली युवा पीढ़ी का रुझान अब फिर...

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...