Home पशुपालन Goat Farming: ठंड में बकरियों को क्या खिलाना चाहिए जानें यहां
पशुपालन

Goat Farming: ठंड में बकरियों को क्या खिलाना चाहिए जानें यहां

goat farming
चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. यदि आप बकरी पालक हैं तो ये खबर आपके लिए है. क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं तो ठंड के दौरान हर बकरी पालकों को जाननी चाहिए. इन बातों का बकरी पालन के काम में बेहद ही अहम रोल है. असल में ठंड में बकरी पालन में चारा प्रबंधन कैसे करें, इसकी जानकारी होना बेहद ही जरूरी है. तभी ठंड में बकरियों से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है और उनकी सेहत भी सही रहेगी. लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने अहम जानकारी साझा की है.

एक्सपर्ट का कहना है कि हरा चारा (Green Fodder) उपलब्ध हो तो उसे सीमित मात्रा में देना चाहिए. इस मौसम में उपयुक्त हरा चारे के तौर पर बरसीम, जई, सरसों की हरी पत्तियां और मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुबह बहुत ठंड में हरा चारा न दें. ओस लगा चारा न खिलाएं. इससे पेट फूलने का खतरा होता है.

एनर्जी से भरपूर जरूर दें
एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड में आहार की आवश्यकता बढ़ जाती है. इसलिए ज्यादा आहार खिलाएं.

शरीर का तापमान बनाए रखने में बकरियों को अधिक ऊर्जा लगती है. इसलिए उन्हें ऐसा आहार दें, ​जो एनर्जी से भरपूर हो.

ठंड में चराई कम हो जाती है. जबकि हरे चारे की उपलब्धता घट जाती है. इस दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है.

ऐसे में एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि ऊर्जा, प्रोटीन, खनिज और विटामिन की मात्रा बकरियों के आहार में बढ़ा दें.

सूखा चारा कितना दें
ठंड में सूखा चारा बहुत महत्वपूर्ण होता है. इसमें गेहूं का भूसा, धान का पुआल, चना, अरहर, मटर की भूसी और सूखी घास दे सकते हैं.

एक वयस्क बकरी को प्रतिदिन 1.0-1.5 किग्रा सूखा चारा देना चाहिए. भूसे को 1 फीसद नमक के पानी से गीला कर या गुड़ मिले पानी से भिगोकर देने से स्वाद व ऊर्जा दोनों बढ़ती है.

ठंड में खनिजों की कमी से कमजोरी, दूध उत्पादन में गिरावट, प्रजनन में समस्या आदि होने की सम्भावना होती है.

इससे बचाव के लिए जरूरी पूरक के रूप में मिनरल मिक्सचर, नमक की ब्रिक्स और पशु चिकित्सक की सलाह से विटामिन A, D, E से युक्त आहार देना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow Husbandry: गाय को नमक देने से कमजोरी और थकान कम होती है, दूध उत्पादन बढ़ता है

नई दिल्ली. हर इंसान टेस्ट के लिए नमक इस्तेमाल जरूर करता है....

पशुपालनसरकारी स्की‍म

FMD: एक कॉल पर घर आएगी पशुपालन विभाग की टीम, मुफ्त में लगाएगी FMD की वैक्सीन

नई दिल्ली. पशुओं में खुरपका-मुंहपका यानि FMD की बीमारी बेहद ही खतरनाक...

पशुपालन

Animal Husbandry: ‘पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च को खेती से जोड़ने की है जरूरत’

नई दिल्ली. PI-RAHI (PU-IIT रोपड़ रीजनल एक्सेलेरेटर फॉर होलिस्टिक इनोवेशन फाउंडेशन) के...

milk production
पशुपालन

Animal Husbandry: देसी उपाय करके गाय की भूख न लगने की समस्या से पाएं छुटकारा

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालक हैं तो कभी न कभी आपकी गाय...