Home डेयरी Scheme: डेयरी प्लस योजना के जरिए आधे दाम पर मिलती है दो मुर्रा भैंस
डेयरीसरकारी स्की‍म

Scheme: डेयरी प्लस योजना के जरिए आधे दाम पर मिलती है दो मुर्रा भैंस

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. सरकार डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए किसानों की आर्थिक रूप से मदद करती है. इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जाती हैं. असल में सरकार का उद्देश्य है ​कि छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जाए. जिसके लिए मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना मध्य प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही है. जिसमें सीधे तौर पर पशु की खरीद पर किसान भाई को 75 फीसद तक सब्सिडी सरकार की तरफ से मुहैया कराई जाती है. यानी पशु की लागत पर सिर्फ 25 परसेंट खर्च करके ही किसान भाई पशुपालन का काम शुरू कर सकते हैं.

डेयरी प्लस योजना मध्य प्रदेश में छोटे और सामान्य किसानों को रोजगार देने के लिए सब्सिडी पर दो उन्नत नस्ल की मुर्रा भैंस खरीदने में मदद करती है. सरकार का ये भी मानना है कि योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है. जिससे सरकार के दूध उत्पादन बढ़ाने के काम में भी मदद मिल सकती है. क्योंकि सरकार राज्य में 9 फीसद हो रहे दूध उत्पादन को 20 परसेंट तक करने की योजना पर काम कर रही है.

क्या-क्या हैं इस योजना के फायदे
डेयरी प्लस योजना की बात की जाए तो कम लागत में उच्च क्वालिटी के दूध उत्पादन करने वाले पशु इस योजना की मदद से किसान खरीद सकते हैं.

मुर्रा नस्ल की भैंस दूध उत्पादन के लिए बहुत बेहतर नल मानी जाती है. अगर आप भी मध्य प्रदेश के निवासी हैं. मुर्रा नस्ल की भैंस से पशुपालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका आपके इसलिए साबित हो सकता है.

सरकार की तरफ से सामान्य, ओबीसी के लिए 50 फीसद तक सब्सिडी दी जाती है. जबकि अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 75 परसेंट तक अनुदान दिया जाता है.

आपको बता दें कि पशुधन और कुक्कुट विकास निगम की ओर से मुर्रा नस्ल की भैंस उपलब्ध कराई जाती है. ताकि किसान डेयरी फार्मिंग का काम शुरू कर सकें हैं.

यदि आप भी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या विकासखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करके योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.

निष्कर्ष
डेयरी फार्मिंग का काम इतना शानदार काम है कि इसको करने से अच्छी कमाई की जा सकती है. ये काम खासतौर पर उन किसानों के लिए बहुत अच्छा है जिनके पास कृषि के लिए बहुत ज्यादा जमीन नहीं है. वो डेयरी फार्मिंग के जरिए अपनी इनकम बढ़ा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिए 505 करोड़ रुपए की सरकार ने की व्यवस्था

नई दिल्ली. भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की धूरी माने जाने वाले...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...