Home पशुपालन Animal News: कैसे पता करें गाय-भैंस हीट में आई कि नहीं, जानें यहां
पशुपालन

Animal News: कैसे पता करें गाय-भैंस हीट में आई कि नहीं, जानें यहां

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गाय-भैंस के हीट में होने का पता न चलने की वजह से गर्भधारण में देरी होती है. वहीं दूध उत्पादन में भी इससे गिरावट दर्ज की जाती है. इतना ही नहीं पशुओं की प्रजनन क्षमता पर भी इससे असर पड़ता है. जिससे पशुपालन में भारी नुकसान हो सकता है. इसलिए बेहद जरूरी है कि यह पता हो कि गाय और भैंस कब हीट में आती हैं और उसके लक्षण क्या हैं. तभी वक्त से गाय या फिर भैंस को गर्भधारण कराया जा सकता है, जिससे दूध उत्पादन भी बेहतर मिलता है. नहीं तो फिर नुकसान उठाना पड़ सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीट में न होने से पशुओं को तनाव और बेचैनी भी बढ़ती है, जो उनकी हैल्थ को प्रभावित करता है. हीट में न होने से दूध उत्पादन की कमी होती है, जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है. अगर पशु हीट में है तो कई बार सूजन आ जाती है और पशु बार-बार उठते बैठते हैं. जबकि अन्य पशुओं से दूर रहने की भी कोशिश भी करते हैं.

जब पशु हीट में आते हैं तो दिखते हैं ये लक्षण
दरअसल, बहुत से पशुपालक भाई इस बात का पता करने की कोशिश करते हैं कि हीट में पशु आया है कि नहीं लेकिन उन्हें मालूम नहीं चल पाता है. जबकि इसका तरीका बेहद ही आसान है. जिससे आप आसानी से पता कर सकते हैं कि गाय-भैंस हीट में आई है या नहीं. अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि आपकी गाय या फिर भैंस हीट में आई है या नहीं तो इसका सबसे आसान तरीका ये है कि पशु के वजाइना से एक चिपचिपा सा द्रव्य निकलता है और वह रस्सी के तरीके से दिखता है. यह सबसे बड़ा लक्षण है जो बताता है कि पशु हीट में आ गया है.

ये लक्षण भी दिखाई देते हैं
वहीं गाय और भैंस जब हीट में आ जाती है तो बहुत ज्यादा आवाज करने लग जाती है. बार-बार रम्भाने लग जाती है. वहीं इस कंडीशन में गाय और भैंस जल्दी बैठती नहीं है. खड़ी ही रहती है. इधर-उधर घूमने लगती है, लेकिन वह नीचे नहीं बैठती है और शांत भी नहीं रहती है. कई बार इस कंडीशन में आने पर गाय और भैंस खाना भी नहीं खाती है. फीड आदि भी नहीं खाती है. इससे भी पता चल जाता है कि गाय और भैंस हीट में आ गई है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है, अगर इस तरह के लक्षण आपको दिखते हैं तो तुरंत गाभिन करा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...

goat farming for milk
पशुपालन

Goat Farming Tips: गर्भवती बकरी को खराब रास्ते पर न चलाएं, खुराक में दाना मिश्रण खिलाएं

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुपालकों का फायदा तब दोगुना हो जाता है,...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
पशुपालन

Animal Husbandry: गर्मी से पशुओं को बचाना है बेहद आसान, बस कुछ उपाय करें

नई दिल्ली. गर्मी का महीना शुरू हो चुका है. दोपहर के वक्त...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालन

Animal News: एक फोन कॉल पर हो रहा बीमार पशुओं का इलाज, पशुपालन की लागत हो रही कम

नई दिल्ली. बिहार में मोबाइल वेटनरी यूनिट पशुपालकों के लिए राहत का...