Home डेयरी Dairy Animal: पांच उपाय से दूध उत्पादन बढ़ जाएगा, आजमां कर देख लें
डेयरी

Dairy Animal: पांच उपाय से दूध उत्पादन बढ़ जाएगा, आजमां कर देख लें

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. गर्मी की शुरुआत तकरीबन हो चुकी है. सुबह और शाम के मौसम को छोड़ दिया जाए तो दिन में तेज धूप रहती है. इसकी वजह से अब घरों में भी गर्मी का एहसास होने लगा है. वहीं पशुओं पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है. ऐसे में पशुओं को कई तरह की दिक्कतें भी होने लगी हैं. जिससे बचाव करना बेहद जरूरी है. क्योंकि गर्मी की शुरुआत होते ही दूध का उत्पादन प्रभावित होता है. जिससे डेयरी फार्मिंग के काम में पशुपालक भाई को नुकसान होता है. ऐसे में कुछ उपाय करके इस नुकसान से बचा जा सकता है.

गर्मी में दूध उत्पादन कम होने की मुख्य वजह गर्मी से होने वाला तनाव है. तापमान बढ़ने की वजह से पशु चारा कम खाते हैं. तनाव महसूस करते हैं और उनके शरीर से पानी व खनिजों की कमी हो जाती है. जिसके चलते दूध उत्पादन कम हो जाता है. इतना ही नहीं दूध की गुणवत्ता पर असर पड़ता है. नतीजे में पशुपालक भाई को नुकसान का सामना करना पड़ जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है कि आपका पशु दूध का उत्पादन कम करने लगा है तो यहां हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिनको आजमाने से पशु का दूध उत्पादन सही हो जाएगा.

क्या करना है, जानें यहां
एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक पशुओं को संतुलित आहार देना चाहिए. हरे चारे के साथ सूखा चारा, दाना, मक्का, चोकर, खली मिलाकर पशुओं को संतुलित मात्रा में देना शुरू करें. इससे दूध उत्पादन बढ़ जाता है.

पशुओं के लिए मिनरल मिक्सचर बेहद जरूरी होता है. दुधारू पशुओं को रोजाना 50 से 60 ग्राम मिनरल मिक्सर देने से दूध उत्पादन की कमी दूर की जा सकता है.

पशुओं को दिन में तीन से चार बार भरपूर मात्रा में पानी पिलाना चाहिए. क्योंकि दूध में तकरीबन 80 फीसद पानी होता है. पानी की कमी से दूध उत्पादन कम हो सकता है.

पशुओं को भरपूर मात्रा में पानी तो पिलाना ही है. साथ में इस बात कभी ख्याल करना है कि पशुओं को साफ और ताजा पानी पिलाएं. उन्हें टैंक का गर्म पानी ना पिलाएं.

इसके अलावा एक और जरूरी बात पर ध्यान देनी चाहिए. वो ये है कि पशुओं की समय पर दुहाई करें. कई बार दुहाई में की गई लापरवाही की वजह से भी दूध उत्पादन में कमी देखी जाती है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप इन तरीकों को आजमाते हैं, तो गर्मी के दिनों में दूध का उत्पादन कम नहीं होगा. अगर कम हो गया है तो वह फिर सही हो जाएगा. जिससे आपको डेयरी फार्मिंग के काम में मुनाफा मिलने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...