Home डेयरी Dairy Animal: पशुओं के दूध में फैट बढ़ाने वाला फार्मूला यहां पढ़ें
डेयरी

Dairy Animal: पशुओं के दूध में फैट बढ़ाने वाला फार्मूला यहां पढ़ें

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे, डेयरी फार्मिंग के लिए यह बेहद ही जरूरी है. जिस तरह से ज्यादा दूध उत्पादन लेना जरूरी है. ठीक उसी तरह से पशु के दूध में फैट ज्यादा हो, यह भी जरूरी है. क्योंकि पशु के दूध में जितना ज्यादा फैट होगा, उतना ही ज्यादा बाई प्रोडक्ट बनाया जा सकेगा. वहीं इससे पशु पालकों को उनके दूध का अच्छा रेट मिलेगा, जो कंपनियां पशुओं के दूध को खरीदती हैं वह फैट को जरुर चेक करती हैं. अगर फैट ज्यादा होता है तो दूध का दाम भी ज्यादा अच्छा मिलता है .अब आप सोच रहे होंगे कि पशु के दूध में फैट कैसे बढ़ाया जाए तो इसका तरीका भी हम आपको बताएंगे.

पशु के दूध का फैट बढ़ाने का तरीका बेहद ही आसान है और यह ज्यादा महंगा भी नहीं है. इसे आप आसानी से आजमा सकते हैं और पशु के दूध का फैट बढ़ जाएगा.

बिनौला और तारामीरा खिलाएं
पशुपालक भाइयों आपको इसके लिए सबसे पहले जो चीज देनी है वह है बिनौला, क्योंकि ये पशुओं के दूध की फैट बढ़ाने में बेहद कारगर है. अगर आप खली खिलाते हैं तो उससे बेहतर है कि बिनौला खिलाएं. क्योंकि खली से सारा तेल निकाल लिया जाता है. इस वजह से उसमें से सारे पौष्टिक गुण निकल जाते हैं. इसलिए बिनौला खिलाना बेहद ही जरूरी है. वहीं तारामीरा पशुओं के लिए वरदान है. पशुओं का इससे दूध भी बढ़ता है और उसमें दूध की फैट भी बढ़ जाता है. तारामीरा का फायदा यह भी है कि इससे पशुओं के शरीर पर जूं और चिचड़ी की समस्या नहीं होती है. यानी शरीर के ऊपर रहने वाले परजीवी नष्ट हो जाते हैं. पशुओं को तारामीरा 100 ग्राम फीड में मिलाकर खिलाना है. लगातार नहीं देना है सिर्फ 10 दिनों तक इस खिलाना चाहिए. वहीं डेढ़ किलो बिनौला फीड में मिलाकर खिलाना चाहिए.

पशुओं को मीठा सोडा और सरसों भी दें
इसके अलावा मीठा सोडा का भी इस्तेमाल करना है. 50 ग्राम मीठा सोडा हर दिन पशु को चारे में मिलाकर खिलाना चाहिए. इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और पशुओं के दूध की फैट भी बढ़ती है. इसके अलावा पशुओं का दूध उत्पादन भी बढ़ता है. अगली चीज आपको लेना है, सरसों का तेल. सरसों के तेल में हजारों गुण पाए जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. इसको देने से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है. वहीं सरसों का तेल पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने में और दूध का फैट बढ़ाने में बेहद ही कारगर है. नियमित रूप से 100 ग्राम सरसों का तेल पशुओं को देना चाहिए. यह पशुओं के दूध की फैट बढ़ाने में कारगर साबित होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Milk Production, Dairy News, UP Dairy News, A-Help Scheme, Animal Husbandry, Uttar Pradesh State Rural Livelihood Mission, Yogi Government, CM Yogi, UP CM
डेयरी

Milk Production: बदलते मौसम में दूध का उत्पादन हो सकता है कम, संतुलित आहार जरूर दें

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई ये बात अच्छी तरह से...

murrah buffalo livestock
डेयरी

Milk Production: उन्नत नस्ल के पशुओं को खुद तैयार करेगा मध्य प्रदेश, पशुपालकों का बढ़ेगा मुनाफा

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाना चाहती है....

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Scheme: डेयरी प्लस योजना के जरिए आधे दाम पर मिलती है दो मुर्रा भैंस

नई दिल्ली. सरकार डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए किसानों की आर्थिक...

डेयरी

Dairy: हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और दूध उत्पादन बढ़ाने मदद करेगा एनडीडीबी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी....