Home डेयरी Milk Production: इन चीजों से बना मिश्रण पशु को खिलाएं 10 दिनों में बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Milk Production: इन चीजों से बना मिश्रण पशु को खिलाएं 10 दिनों में बढ़ जाएगा दूध उत्पादन, पढ़ें डिटेल

livestock an
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालकों की एक ही समस्या रहती है कि उनका पशु क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं करता है. जबकि पशुपालक चाहते हैं कि उनका पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे और दूध से उनकी बाल्टी भर दे. ताकि डेयरी फार्मिंग में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा मिल सके. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई देसी नुस्खे हैं, जिनको अपनाकर पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. पशु ज्यादा से ज्यादा दूध देने लगता है और डेयरी फार्मिंग में भी इससे मुनाफा होने लगता है. बस जरूरत इस बात की है कि वह फार्मूला हमें पता हो.

कई बार पशु एक ब्यात में दूध ज्यादा देता है तो फिर अगली ब्यात में दूध उत्पादन और काम हो जाता है. इससे पशुपालक और ज्यादा परेशान हो जाते हैं लेकिन यह हम आपको ऐसे फार्मूले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं तो आइए इस बारे में जानते हैं कि कैसे पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जाए.

इस फार्मूले से बढ़ेगा दूध
पशुओं का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई चीज दी जाती है. आप पशु को दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आधा किलो बेल का ऊपरी हिस्सा जिसे बेलगिरी भी कहा जाता है उसे ले लें. इसमें 100 ग्राम साबूदाना मिलना है. 50 ग्राम मीठा सोडा भी इसके अंदर मिला देना है. फिर अच्छी तरह से इस पानी में पकाना है और ठंडा होने का इंतजार करना है. इसके बाद उसके अंदर खांड मिलाकर पशु के सामने रख देनी है. पशु इसे बहुत अच्छी तरह से खाएगा और इसे दूध उत्पादन भी बढ़ेगा. अगर रात में आप पशु को खिलाते हैं तो सुबह में इसका रिजल्ट बेहतर होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर बताई गई जानकारी सिर्फ एक खुराक है.

10 दिनों में दिखेगा रिजल्ट
कई किसान इस फार्मूले को अपना रहे हैं, उनका कहना है कि जब रात में जब पशुओं को यह खुराक दी गई तो अगले दिन पशुओं ने ज्यादा दूध का उत्पादन किया. आमतौर पर इस फार्मूले को 8 से 10 दिन तक पशुओं पर आजमाया जाना चाहिए. इसके बाद पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध उत्पादन करने लगता है. अगर तब भी न करे तो कुछ और दिनों तक इस पिला सकते हैं. उसके बाद रिजल्ट अच्छा आएगा. जब पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करने लगे तो ऊपर बताई गई चीज देना बंद कर दें.

पशुओं की बढ़ जाती है ताकत
इन सब चीजों को देने का फायदा यह भी है कि पशु को इससे ताकत मिलती है. उसकी भूख बढ़ती है. उसे कैल्शियम मिलता है. पशु को खाना भी अच्छे से डाइजेस्ट हो जाता है. इस वजह से पशु भी दूध उत्पादन करने लगता है. जब पशु खींस से खाली हो जाए तब इन चीजों को देना शुरू करें. इसके बाद पशु का दूध उत्पादन बेहतर हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...