Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन में क्यों हटानी पड़ती है तालाब की मिट्टी, पढ़ें यहां, न हटाने के नुकसान भी जानें
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन में क्यों हटानी पड़ती है तालाब की मिट्टी, पढ़ें यहां, न हटाने के नुकसान भी जानें

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जब हम तालाब में मछली का पालन करते हैं तो तालाब का प्रबंधन करने की भी जरूरत होती है. अगर तालाब का ठीक ढंग से प्रबंधन नहीं किया गया तो इससे मछली पालन में नुकसान हो सकता है. हो सकता है कि मछलियों में कई तरह की बीमारियां फैल जाएं. खासकर तालाब से एक बार मछली निकालने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान देना होता है. जिसका सीधा जुड़ाव मछली के उत्पादन से होता है. जब तालाब से मछली की एक फसल की हरवेस्टिंग कर ली जाए इसके बाद जब दोबारा फिश फार्मिंग की जाती है तो किन बातों का ख्याल रखा जाता है, आइए इस बारे में जानते हैं.

फिश एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मछली तालाब में रहती है तो तालाब की देखरेख में पानी का तापमान सामान्य बनाए रखने की जरूरत पड़ती है. तालाब में ऑक्सीजन की कमी होने पर एरिएटर चलाना होता है. ठंड के दिनों में तालाब की सतह पर बर्फ जमने से रोका जाता है. तालाब के पानी को रीसाइकल करके नुकसानदायक गैसों को भी रोका जाता है.

इन बातों का रखें ख्याल
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि जब तालाब का कल्चर हो जाता है और मछलियां निकल जाती हैं तो उसमें से पूरी तरह से पानी भी निकाल दिया जाता है.

अगर इसी तालाब में दोबारा से पानी भरकर मछली का बीज डाल दिया जाए तो कल्चर अच्छा नहीं होगा. क्योंकि तालाब में सतह पर गाद रहती है. जब पहली बार कल्चर होता है तो जो मछली वेस्ट करती है वो नीचे बैठ जाता है.

वहीं मछली का खाना नीचे बैठता है और गंदगी तालाब की सतह पर रहती हैं. इसलिए उसे हटाना बेहद ही जरूरी है. इसके लिए हमें धूप में कई दिनों तक तालाब को सुखाना पड़ता है.

जब तालाब पूरी तरह से सूख जाता है तो उसकी सतह सफेद नजर आने लगती है. उसमें दरार पड़ जाती है. तब इस बात जरूरत होती है कि ऊपर की मिट्टी को निकाला जाए.

कई बार लोग यह सोचते हैं कि जब हम ऊपर की मिट्टी को निकलेंगे तो हमारा तालाब गहरा होता चला जाएगा लेकिन मिट्टी निकालना जरूरी होता है.

तीन से चार इंच की मिट्टी को निकाला जाना चाहिए. क्योंकि इसमें जो मछलियों खाना खाती हैं और जो उन्हें भोजन वगैरह दिए जाते हैं और मछली का की बीट उसे पर जम जाती है.

अगर इस ये चीज तालाब में रह गयी तो इससे तालाब में गैस पैदा हो जाएगी. इससे बीमारियां पैदा होंगी और अगला कल्चर अच्छा नहीं हो पाएगा.

इसका मतलब है कि मछली का उत्पादन ठीक नहीं होगा. इसलिए इसे ट्रैक्टर आदि से अच्छी तरह से मिट्टी को हटा देना चाहिए मछली उत्पादन अच्छा मिल सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The States and UTs have been advised to implement the clusters based approach for development of fisheries and aquaculture. Based on the request received from the Andaman and Nicobar Administration, development of Tuna fisheries cluster in Andaman & Nicobar Islands has been notified under PMMSY.
मछली पालन

Fish Farming: सर​कार ने कहा ट्रॉलरों से पकड़ी जाने वाली मछलियों की मात्रा में नहीं आई है कोई कमी

नई दिल्ली. सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (CMFRI) को 2021-25 के दौरान...

fish farming in pond
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: PMMSY के तहत महिला मछली किसानों को इसके खर्च पर 60 फीसद हिस्सा खुद देगी सरकार

नई दिल्ली. महिलाओं के रोजगार और आजीविका संबंधी आवश्यकताओं को प्रधानमंत्री मत्स्य...