Home पशुपालन Animal News: ये लक्षण दिखाई दें तो समझ लें कि पशु को लग रही है ज्यादा गर्मी, जानें ऐसे में क्या-क्या करना चाहिए
पशुपालन

Animal News: ये लक्षण दिखाई दें तो समझ लें कि पशु को लग रही है ज्यादा गर्मी, जानें ऐसे में क्या-क्या करना चाहिए

पशु को पानी से भरे गड्ढे में रखना चाहिए या पूरे शरीर को ठंडा पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए. शरीर के तापमान को कम करने वाली औषधि का प्रयोग भी कर सकते हैं.
पानी में खड़ी भैंसों की तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी का मौसम नजदीक है. फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और मार्च जाते-जाते गर्मी शुरू हो जाएगी. इस वजह से पशुओं का अतिरिक्त ख्याल रखने की भी इस दौरान जरूरत होती है. अक्सर गर्मी के दिनों में पशुओं में पानी की कमी हो जाती है. जिससे पशुओं को कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं. पशु बीमार पड़ने लगते हैं. अगर बीमार न भी पड़ें तो उनका दूध उत्पादन तो कम हो ही जाता है. इसलिए पशुओं में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए. इतना ही नहीं गर्मी के दिनों में पशुओं को ज्यादा गर्मी लगती है तो उसके लिए भी उपाय करना पड़ता है.

एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को ज्यादा गर्मी लगने लगती है तो वह कई तरह के लक्षण दिखते हैं. उनकी पहचान करके तुरंत ही समाधान करना जरूरी होता है, नहीं तो पशु बीमारी पड़ सकते हैं और उनका दूध उत्पादन भी कम हो सकता है. आईए इस आर्टिकल में जानते हैं कि जब पशुओं को ज्यादा गर्मी लगती है तो क्या होता है. उसके क्या लक्षण हैं और कैसे उसका समाधान किया जाए.

ये हैं ज्यादा गर्मी लगने के लक्षण
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि जब गाय और भैंस ज्यादा गर्मी महसूस करती हैं और सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो तो दूध उत्पादन पर सबसे पहले असर पड़ता है. वहीं गर्मी की वजह से पशुओं को बीमारियां भी हो सकती हैं. अब बात की जाए उनके लक्षण की तो ऐसी अवस्था में पशु तेजी से सांस लेता है. बार-बार मुंह खोलते हैं और उसकी जुबान भी बाहर निकल आती है. यह एक तरह के इशारे हैं कि पशुओं को ज्यादा गर्मी लग रही है. वहीं ऐसे में पशु ज्यादा पानी पीने लगता है. आमतौर पर 40 से 60 लीटर पानी पशु पीता है लेकिन इससे ज्यादा पानी पीने लगे तो समझ लेना चाहिए कि पशु को गर्मी लग रही है. इसके अलावा पशु छांव में खुद को छिपाने की कोशिश करता है.

गर्मी से बचाने के लिए ये काम भी करें पशुपालक
अब बात आती है कि अगर ऐसा हो जाए तो पशुओं को कैसे गर्मी से बचाया जाए. जान लें कि पशुओं को हमेशा ही छायादार जगह पर रखें. साफ और ठंडा पानी देते रहें. उनके शरीर पर पानी का छिड़काव भी करते रहें. इससे पशुओं को गर्मी से राहत मिलती है. पशुपालक भाइयों को बहुत ज्यादा गर्मी होने पर डेयरी फार्म में कूलर या फैन लगा देना चाहिए. इससे पशुओं को गर्मी से राहत मिलती है और उन्हें दिक्कत नहीं आती. वहीं पशुओं को संतुलित आहार हरा चारा, खनिज मिश्रण और नमक से भरपूर आहार दें. ताकि शरीर का तापमान संतुलित बना रहे. संतुलित आहार में पशुओं को नमक भी जरूर दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...