Home डेयरी Dairy Business: डेयरी फार्मिंग में दूध से दही, मक्खन और घी बनाकर बेचें तो होगा तगड़ा मुनाफा
डेयरी

Dairy Business: डेयरी फार्मिंग में दूध से दही, मक्खन और घी बनाकर बेचें तो होगा तगड़ा मुनाफा

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में कमाई का जरिया सिर्फ दूध ही नहीं है, बल्कि और भी तरीके हैं, जिससे कमाई हो सकती है. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशु के दूध से जहां अच्छी कमाई होती है तो वहीं दूध से बनाए जाने वाले तमाम अन्य उत्पाद से और ज्यादा कमाई की जा सकती है. जैसे मावा आदि बनाकर भी अच्छी कमाई होती है. इसके अलावा भी पशु के वेस्ट से भी बेस्ट निकलता है और बहुत से डेयरी फार्मिंग करने वाले किसान इससे मोटा मुनाफा कमा रहे हैं.

बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट की ओर लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि पशुओं से हासिल होने वाली किन चीजों का इस्तेमाल करके पशुपालक कमाई कर सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि दुधारू पशुओं से हासिल उत्पादों का सर्वोत्तम उपयोग कर आय बढ़ाने के कई व्यावहारिक और वैज्ञानिक तरीके हैं.

आइए जानते हैं
किसान यदि केवल दूध बेचने तक ही सीमित न रहकर उससे जुड़े अन्य उत्पादों और उप-उत्पादों का भी सही इस्तेमाल करें, तो उनकी आय कई गुना बढ़ सकती है.

सीधे दूध बेचने के बजाय उसे दही, मक्खन और घी में बदलकर बेचना अधिक लाभकारी होता है क्योंकि इनकी मांग हमेशा बनी रहती है.

बाजार और होटल-रेस्टोरेंट उद्योग में पनीर और छेना की बहुत अधिक खपत होती है. इसलिए इसे बनाकर भी कमाई कर सकते हैं.

इसके अलावा मक्खन/घी निकालने के बाद बचा मट्ठा और छाछ स्वास्थ्यवर्धक पेय है, जिसे पैकिंग कर स्थानीय बाजार में बेचा जा सकता है.

मट्ठे को वैज्ञानिक विधि से सुखाकर प्रोटीन पाउडर के रूप में उच्च दाम पर बेचा जा सकता है.

खोए से बरफी, पेड़ा, रसगुल्ला आदि मिठाइयां बनाकर स्थानीय मेले और बाजार में बेचने से अतिरिक्त आय प्राप्त होती है.

फ्लेवर दूध और आइसक्रीम की मांग युवाओं और बच्चों के बीच तेजी से बढ़ रही है.

गोबर और यूरिन का उपयोग करके भी कमा सकते हैं. गोबर गैस प्लांट का उपयोग खाना पकाने, बिजली उत्पादन और ईंधन बचत के लिए किया जा सकता है.

गोबर से तैयार खाद की स्थानीय बाजार में अच्छी कीमत मिलती है.

गोमूत्र औषधि, कीटनाशक और जैविक खाद बनाने में इस्तेमाल होता है. पैकिंग कर बेचने से अतिरिक्त लाभ होता है.

धार्मिक आयोजनों में गोबर से बनी वस्तुएं अच्छी कीमत पर बिकती हैं. इसलिए ये बेहतरीन कमाई का जरिया बन सकता है.

निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहा जाए तो दूध के अलावा भी डेयरी फार्मिंग में अन्य चीजों से कमाई की जा सकती है. ऐसा करने से आप पशुपालन की लागत कम कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...