Home डेयरी Dairy: हाथ से दूध निकालना बेहतर है या मशीन से, जानें यहां
डेयरी

Dairy: हाथ से दूध निकालना बेहतर है या मशीन से, जानें यहां

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो। livestockanimalnews

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन करते हैं तो दूध बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप चाहे तो बड़ी डेयरी कंपनियों को भी दूध सेल करके कमाई कर सकते हैं या फिर आम ग्राहकों को स्वच्छ दूध उपलब्ध कराकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. इन दोनों ही तरह से दूध बेचने के लिए आपको साफ सुथरे दूध के उत्पादन की जरूरत पड़ेगी. तभी आपको अच्छा रेट मिलेगा. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि दूध उत्पादन के दौरान कई गलतियों की वजह से दूध में गंदगी वगैरह चली जाती है. जिससे बड़ी डेयरी कंपनियां दूध का दाम कम कर देती हैं. इससे सीधे तौर पशुपालकों को नुकसान होता है. इसलिए जरूरी है कि साफ-सुथरे तरीके से दूध का उत्पादन किया जाए.

साफ-सुथरे तरीके से दूध उत्पादन करने के लिए और समय बचाने के लिए बहुत से लोग मिल्किंग मशीन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसकी मदद से पशुओं का दूध निकाला जा रहा है. खासतौर पर ज्यादा पशुओं वाली डेयरी में तो इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में बहुत से पशुपालक भाई ये सवाल करते हैं कि मिल्किंग मशीन उत्पादन के लिए ठीक है या नहीं. आइए इसी सवाल का जवाब हम आपको आर्टिकल में देते हैं.

यहां जानें मिल्किंग मशीन के बारे में
पशुओं से दूध निकालने के लिए अगर मिल्किंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो ये हाथ से दूध निकालने से बेहतर है.

मशीन से दूध निकालने से समय और श्रम दोनों की बचत होती है. साथ ही दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होती है.

मशीन से दूध निकालने से दूध की मात्रा में भी इजाफा होता है. इस वजह से एक्सपर्ट मिल्किंग मशीन का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

एक्सपर्ट की मानें तो मिल्किंग मशीन से दूध निकालने से पशुओं को आराम मिलता है और स्वच्छ दूध का उत्पादन होता है.

कई बार हाथ से दूध निकालने के वक्त पशु की पूंछ दूध में लग जाती है. जबकि मिल्किंग मशीन से निकलने में यह खतरा भी नहीं रहता है.

जब भी मशीन से दूध निकालें तो थन से पहले दूध की घार निकाल कर दूध की जांच जरूर कर लें.

मशीन के टीट कप पशु के पसमन और थनों को साफ करने के बाद ही लगाना सही माना जाता है.

आप छोटी क्षमता वाली मशीन 50 हजार रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपए में खरीद सकते हैं जिसका छोटी डेयरी फार्म में इस्तेमाल होता है.

अगर आप हाथ से दूध निकालते हैं तो इसमें ज्यादा समय लगता है. जबकि मशीन से मिलकिंग करने में 10 लीटर दूध 4 से 5 मिनट में निकल आता है.

भारत में कई कंपनियां हैं जो खुद मिल्किंग मशीन की मैन्युफैक्चरिंग करती हैं जो कम कीमत पर आपको आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....