Home डेयरी Dairy: अब मेलघाट में हर दिन 1 लाख लीटर दूध का होगा संकलन, मिल्क प्रोक्योरमेंट नेटवर्क का हुआ उद्घाटन
डेयरी

Dairy: अब मेलघाट में हर दिन 1 लाख लीटर दूध का होगा संकलन, मिल्क प्रोक्योरमेंट नेटवर्क का हुआ उद्घाटन

डिजिटली उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय मंत्री और एनडीडीबी अध्यक्ष.

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Ministry of Road Transport and Highways, Government of India) नितिन गडकरी ने मेलघाट मिल्क प्रोक्योरमेंट नेटवर्क का डिजिटल उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने मेलघाट क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन के संकल्प को दोहराया. साथ ही महिला किसानों को विशेष रूप से पशुपालन का विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करने पर जोर दिया. कहा कि मेलघाट से हर दिन 1 लाख लीटर दूध संकलन हो ये मेरा सपना है, जिससे 40–50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान, 3–6 वर्ष के 1,000 आदिवासी बच्चों को प्रोटीन के महत्व के प्रति जागरूक करने हेतु ‘शिशु संजीवनी कार्यक्रम’ की शुरुआत की. जिससे कुपोषण से मुक्ति का लक्ष्य रखा गया है.

मंत्री ने कहा कि मेलघाट एक सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ा क्षेत्र रहा है, जिसे डेयरी विकास के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा. उन्होंने उल्लेख किया कि मदर डेयरी और मराठवरहाड़ दुग्ध उत्पादक संस्था ने दूध खरीद मूल्य में वृद्धि कर किसानों को उचित फायदा दिलाया है और सालभर वर्षभर हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया है.

महिलाओं को भी मिलेगा फायदा
उन्होंने मदर डेयरी नागपुर में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक दूध प्रोसेसिंग स्थापित करने की योजना की जानकारी दी, जहां आइसक्रीम, बर्फी जैसे वैल्यू-ऐडेड उत्पाद बनाए जाएंगे.

मंत्री ने बताया कि मदर डेयरी सहकारी मॉडल पर कार्य करती है, जिससे शोषण की कोई संभावना नहीं रहती.

उन्होंने डॉ. मीनेश शाह अध्यक्ष, एनडीडीबी और उनकी टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई एवं धन्यवाद व्यक्त किया.

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डेयरी के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, आदिवासी समुदाय का आर्थिक उत्थान और बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित होगी. जबकि भविष्य में मेलघाट की स्थिति निश्चित रूप से बेहतर होगी.

यह पहल ग्रामीण समृद्धि, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है.

वहीं डॉ. शाह ने कहा कि एनडीडीबी और मदर ने कहा कि मेलघाट जैसे सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों वाले क्षेत्र में संगठित दुग्ध संकलन नेटवर्क की स्थापना केवल डेयरी पहल नहीं, बल्कि समग्र ग्रामीण परिवर्तन की शुरुआत है.

उन्होंने बताया कि 20 गांवों से दुग्ध संकलन प्रारंभ कर 75 गांवों तक विस्तार और प्रतिदिन 7,000 लीटर संकलन का लक्ष्य क्षेत्र के किसानों, विशेषकर महिलाओं, को स्थिर आय प्रदान करेगा.

महिला-संचालित ग्रामीण संस्थाओं, डिजिटल भुगतान और पशुपालन मार्गदर्शन के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी.

उन्होंने डेयरी के साथ सहायक गतिविधियों-चारा विकास, उत्पादकता संवर्धन, गोबर आधारित ऊर्जा, मधुमक्खी पालन तथा आय विविधीकरण-को एकीकृत मॉडल का हिस्सा बताया.

कार्यक्रम के अंत में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 50 आंगनवाड़ी बच्चों को पोषण-समृद्ध ‘शिशु संजीवनी’ किट वितरित की गई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...