Home सरकारी स्की‍म Budget: डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग को मिली बजट में कई सौगात
सरकारी स्की‍म

Budget: डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग को मिली बजट में कई सौगात

नई दिल्ली. बिहार सरकार की ओर से हाल ही में राज्य का बजट पेश किया गया. बिहार के नए बजट (2026-27) को वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया. सरकार की ओर से बताया गया कि नया बजट बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है. इस बार 3,47,589.76 करोड़ का बजट पेश किया गया है. जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है. इस बजट में सरकार की तरफ से डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग के जरिए किए जाने वाले कामों पर भी फोकस किया गया है. सरकार ने इस विभाग पर खास ध्यान दिया है.

सरकार की तरफ से डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में आने वाले कामों पशुपालन, डेयरी फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग और फिशरीज सेक्टर के लिए कई घोषणाएं की गईं हैं. गौरतलब है कि सरकार इन कामों के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहती है. ताकि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएं. वहीं इसका फायदा बहुत से किसान ले भी रहे हैं. वहीं सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा​ मिले. इसलिए कई अहम ऐलान किए गए हैं. आइए जानते हैं.

बिहार बजट में डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के लिए क्या है खास
बिहार सरकार की ओर से गोट सीमेन स्टेशन Goat Semen Station की स्थापना को स्वीकृति दी गई है. इससे अच्छी क्वालिटी के बकरे—बकरियों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी.

पशु रोगों के लगातार निगरानी के लिए भी बजट में व्यवस्था की गई है. इसके लिए सरकार ने “वन हेल्थ प्लेटफॉर्म” की स्थापना को मंजूरी दे दी है.

सरकार की तरफ से पशुओं का बेहतर इलाज करने के लिए डिजिटल एक्स-रे और 24×7 पशु चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई है.

बिहार पशु प्रजनन विनियमन अधिनियम, 2025 लागू कर दिया है. इसका मकसद राज्य की प्रजनन नीति के अनुरूप पशुधन उत्पादकता, उन्नत नस्ल सुधार और सीमेन या भ्रूण उत्पादन के लिए एक कानूनी ढांचा स्थापित करना है.

समग्र गव्य विकास योजना के तहत डेयरी आधारित रोजगार के लिए लोन और सब्सिडी देने की बात सरकार ने कही है. जिसका फायदा किसानों को होगा.

पोल्ट्री रिसर्च एवं ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना को स्वीकृति दी गई है. ताकि राज्य में पोल्ट्री फा​र्मिंग में को भी बढ़ावा दिया जा सके.

बकरी प्रजनन, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना सरकार करेगी. ताकि बकरी पालन को और ज्यादा फायदेमंद बनाया जा सके.

हर गांव में दूध उत्पादन समिति का गठन किया जाएगा. साथ ही सुधा बिक्री केंद्र की होगी. ताकि इसका भी डेयरी फार्मर्स को मिले.

निष्कर्ष
सरकार के इन फैसलों से विभाग पशुपालन, पोल्ट्री, डेयरी और फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों को फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries Scheme: जलीय कृषि किसानों के लिए खुशखबरी, योजना का फायदा उठाकर बढ़ाएं अपनी इनकम

नई दिल्ली. व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नियंत्रित वातावरण (तालाबों, टैंकों, पिंजरों) में...

ये बीमारी दोनों प्रकार में गीला चेचक बीमारी ज्यादा गंभीर मानी जाती है.
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: समेकित मुर्गी विकास योजना के जरिए शुरू करें मुर्गी पालन और करें मोटी कमाई

नई दिल्ली. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार (पशुपालन निदेशालय) की...