Home डेयरी Dairy Sector: गांवों की सहकारी समितियों के तौर पर रजिट्रेशन करने में आने वाली रुकावटें होंगी दूर
डेयरी

Dairy Sector: गांवों की सहकारी समितियों के तौर पर रजिट्रेशन करने में आने वाली रुकावटें होंगी दूर

बैठक में अपनी बात रखते एनडीडीबी के चेयरमैन.

नई दिल्ली. सरकार की तरफ से साल 2024 में व्हाइट रिवॉल्यूशन यानी श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत की गई थी. जिसके तहत दूध उत्पादन बढ़ाने महिला सशक्तिकरण करने की बात कही गई थी. सरकार ने 2028—29 तक सहकारी डेयरी के जरिए दूध खरीद को 660 लीटर से बढ़कर 1000 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य व्हाइट रिवॉल्यूशन के तहत ही करने का लक्ष्य तय किया है. साथ ही असंगठित सेक्टर को संगठित क्षेत्र में तब्दील करने का भी लक्ष्य है. इसी क्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की ओर से कई अहम काम किए जा रहे हैं. ताकि सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल किया जा सके और डेयरी सेक्टर में भारत और आगे जा सके.

जानकारी के लिए बता दें इसकी तहत कि NDDB के चेयरमैन, डॉ. मीनेश सी शाह ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हुई मीटिंग में हिस्सा लिया. यह मीटिंग नरेश पाल गंगवार, सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की अध्यक्षता में हुई. मीटिंग में अतिरिक्त सचिव (C&DD), वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव (LH), रमा शंकर सिन्हा, पशुपालन आयुक्त, डॉ. नवीना बी. महेश्वरप्पा, सलाहकार (सांख्यिकी), जगत हजारिका DAHD से सिद्धार्थ जैन, संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, राज्य पशुपालन विभाग, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, राज्य दुग्ध संघों के प्रबंध निदेशक और केंद्र, राज्य सरकारों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

योजनाओं की समीक्षा की गई
इस अहम बैठक के दौरान व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0 और पशुपालन और डेयरी विभाग (DAHD) की दूसरी चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

मीटिंग के दौरान, NDDB के चेयरमैन ने ‘पूर्वोत्तर और पहाड़ी क्षेत्रों में दूध की आत्मनिर्भरता के लिए रणनीति’ पर एक प्रेजेंटेशन दिया.

जिसमें डेयरी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए इन राज्यों को NDDB द्वारा दिए गए समर्थन पर प्रकाश डाला गया और भविष्य के रोडमैप की रूपरेखा बताई गई.

समीक्षा बैठक में व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0 के लक्ष्यों, उपलब्धियों और कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

जिससे बिना कवर वाले गांवों को तेजी से कवर करने और उन्हें सहकारी समितियों के रूप में पंजीकृत करने में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके.

DAHD की योजनाओं जैसे NPDD, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, पशुधन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, LC&ISS की भी समीक्षा की गई.

जिसमें प्रगति, मुख्य चुनौतियों और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...