Home पशुपालन Dairy Animal: बछड़े-बछड़ी की अच्छी सेहत के लिए पशुओं को खिलाएं ये फीड, बीमारी से भी मिलेगी निजात
पशुपालन

Dairy Animal: बछड़े-बछड़ी की अच्छी सेहत के लिए पशुओं को खिलाएं ये फीड, बीमारी से भी मिलेगी निजात

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. गाय पालन हो या फिर भैंस पालन आमतौर पर किसान इसे दूध के लिए पालते हैं और पशुपालक दूध बेचकर ही मोटी कमाई करते हैं लेकिन जब गाय या भैंस बच्चा देती है तो उसे बाड़े में मौजूद पशुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है. अगर बच्चा बछड़ी के रूप में है तो आगे चलकर यही पशु दुधारू पशु बन जाता है. पशुपालकों की इनकम में इससे और ज्यादा इजाफा होता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी पशु बच्चा देते हैं तो वो हेल्दी होना चाहिए. इससे पशुपालक को फायदा होगा.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशुओं को ऐसी खुराक दी जानी चाहिए कि जिससे उनके होने वाले बच्चों पर अच्छा असर पड़े. जब पशु स्वस्थ रहेंगे तो पैदा होने वाले बच्चे भी हैल्दी होंगे. एक्सपर्ट की मानें तो पशुओं को हरा, सूखा चारा या फिर मिनरल मिक्सचर तीनों ही तरह की चीजें देनी चाहिए. अगर ये सारी चीज उनकी खुराक में शामिल है तो इसे कंप्लीट डाइट कहा जा सकता है. उन्हें कंप्लीट डाइट मिलती है तो न ही उन्हें बीमारी लगेगी ना ही उत्पादन में कोई कमी आएगी.

बछड़े-बछड़ियों की होती है ग्रोथ
पशुओं को प्रोटीन के तौर पर बरसीम, रिजका, लोबिया और ग्वार आदि देते रहना चाहिए. इन चारों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. इससे पैदा होने वाले बच्चों के शरीर के मसल को ताकत और प्रोटीन मिलती है. उनके शरीर की ग्रोथ भी होती है. वहीं अगर बच्चा गर्भ में पल रहा है तो उसकी भी ग्रोथ होती है.

विटामिन की कमी न होने दें
पशुओं की गर्भपात की समस्या को खत्म करने के लिए जरूरी है कि पशुओं को विटामिन से भरपूर फीड दिया जाए. इसके लिए पशुओं को हरा चारा भरपूर मात्रा में दिया जाना चाहिए. एक्सपर्ट कहते हैं कि हरे चारे में विटामिन बी होता है. अगर विटामिन की कमी होती है तो गर्भपात जैसी समस्या हो जाती है. वहीं अंधापन, चमड़ी का सूखापन, भूख की कमी, पेट में ना आने की समस्या भी खड़ी हो जाती है.

फूल दिखाने की होती है समस्या
मिनरल मिक्सचर का भी अहम रोल है. बछड़े हों या फिर ब​छड़ियां दोनों की हड्डियों दांतों की बनावट और उन्हें मजबूती देने के लिए मिनरल मिक्सचर पशुओं को जरूर देना चाहिए. अगर पशुओं को यह नहीं मिलता है तो इसका एक बड़ा नुकसान भी है. इससे बच्चा देने की दर में भी कमी आती है. कैल्शियम की कमी की वजह से भैंस फूल दिखा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...