Home मछली पालन Fisheries: मछलियों को इस तरह से खिलाएं फीड, ये भी जानें कब क्या देना है
मछली पालन

Fisheries: मछलियों को इस तरह से खिलाएं फीड, ये भी जानें कब क्या देना है

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन में मछलियों की अच्छी ग्रोथ लेने के लिए फीड मैनेजमेंट पर बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है. फीडिंग के तरीके की बात की जाए तो बहुत से मछली पालक एक ही जगह पर मछलियों के लिए फीड डाल देते हैं. इससे कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो वहां पर नहीं पहुंच पाती हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि तालाब में कुछ मछलियां कमजोर और कुछ तंदुरुस्त रहती हैं और ये सही तरह से फीड न देने की वजह से होता है. जब मछलियों को फीड नहीं मिलता है तो उनकी ग्रोथ रुक जाती है जबकि कुछ मछलियां ज्यादा फीड खा जाती हैं.

भारत सरकार के मछली पालन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि मछलियों को फीड देते समय तालाब के अलग-अलग हिस्से का इस्तेमाल करना चाहिए. ताकि हर तरफ की मछलियों तक फीड पहुंच जाए और वह आसानी से फीड को खा लें. इस तरह से ग्रोथ भी अच्छी होगी और बाद में उत्पादन में बेहतर मिलेगा.

कैसे फीड डालें
फीड डालते वक्त जब अलग-अलग जगह का चयन करें तो हर तरफ फीड को बराबर मात्रा में डालना चाहिए. ताकि सभी मछलियों को बराबरी से फीड मिले.

फीड के प्रकार की बात की जाए तो शुरुआत में मछली के बच्चों को स्टार्टिंग फीड देना चाहिए. जिसमें प्रोटीन की मात्रा 30 से 35 फीसद होना चाहिए.

जैसे-जैसे मछलियां बड़ी होती चली जाएं उन्हें मीडियम फीड देना शुरू करें. इसके बाद में जब मछलियों ग्रोथ करने लगें तो ग्रोवर फीड देना शुरू कर दें.

यहां यह बात भी याद रखें कि अगर आपने अच्छी क्वालिटी के बच्चे लिए हैं तो उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक मछलियों को फीड देने का जो तरीका है, यदि उस तरह से फीड दिया जाए तो फिर मछलियों की ग्रोथ बहुत अच्छी होती है. उनका वजन जल्दी से बढ़ जाता है. इससे उत्पादन भी ज्यादा होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries: जलीय कृषि बीमा से मछली पालन में नुकसान की होती भरपाई

नई दिल्ली. जलीय कृषि बीमा यानि एक्वाकल्चर इंश्योरेंस एक तरह की वित्तीय...

shrimp farming in india
मछली पालन

Seafood Export: चीन और यूरोपीय संघ के सीफूड निर्यात मूल में 22 और 37 फीसद की बढ़ोतरी

नई दिल्ली. देश में सीफूड एक्सपोर्ट (Seafood Export) लगातार बढ़ रहा है....

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...