Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कर लें ये जानकारी, तभी होगी बढ़िया कमाई
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कर लें ये जानकारी, तभी होगी बढ़िया कमाई

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मुर्गी पालन का काम वैसे तो बहुत ही अच्छा है और इससे खूब कमाई भी होती है लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि मुर्गी पालन के काम में जानकारी का अभाव बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए मुर्गी पालन तभी करें, जब इस काम की मुकम्मल जानकारी हो जाए. बिना जानकारी यानी ट्रेनिंग के बिना मुर्गी पालन करने से सिर्फ और सिर्फ नुकसान हाथ आता है. नुकसान से बचने के लिए जानकारी कर लें. इस आर्टिकल में हम आपको इसकी जानकारी देंगे.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि मुर्गी पालन के काम में सफल हों और फॉर्म को बंद न करना पड़े तो सबसे पहले मुर्गी पालन की ट्रेनिंग ले लें. अगर आप एक्सपर्ट से ट्रेनिंग नहीं ले पा रहे हैं तो आसपास के किसी अनुभवी मुर्गी पालक से तमाम बारीकियां के बारे में सीख लें.

क्या-क्या सीखना चाहिए
मुर्गी पालन शुरू करने से पहले मुर्गियों की नस्ल के चुनाव की जानकारी करना बेहद जरूरी है. ताकि आपको पता चल सके कि कौन सी नस्ल की मुर्गी कितना उत्पादन करती है.

इसी तरीके से मुर्गियों के लिए उनके आवास यानी पोल्ट्री फार्म को बनाना बेहद ही जरूरी होता है. आपको पता होना चाहिए की आवास किस तरह से बनाया जाए.

कम लागत में कौन सा आवास बना सकते हैं, जिससे मुर्गियों को वहां रहने में आसानी हो और उत्पादन बढ़िया मिले.

मुर्गी पालन शुरू करने के लिए पोल्ट्री फार्म के मैनेजमेंट, लागत और कमाई के बजट आदि की भी जानकारी करना चाहिए और जरूरी लाइसेंस आदि के बारे में भी समझ लेना चाहिए.

आपको एक लक्ष्य के साथ मुर्गी पालन शुरू करना चाहिए. अंडों के उत्पादन के लिए मुर्गी पालन कर रहे हैं या मीट उत्पादन के लिए उसी हिसाब से योजना बनानी चाहिए.

निष्कर्ष
आपको बता दें कि मुर्गी पालन को लेकर कई तरह की योजनाएं भी सरकार चलाती है. जिससे आप मुर्गी पालन के काम में सरकार से आर्थिक मदद लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...