Home सरकारी स्की‍म Fish Farming: फिश ​फीड मिल लगाने के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, यहां पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Fish Farming: फिश ​फीड मिल लगाने के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, यहां पढ़ें डिटेल

fish farming in pond
तालाब में मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत अगर कोई भी बड़ी फिश ​फीड मिल जिसकी उत्पादन क्षमता 20 टन प्रतिदिन है, लगाना चाहता है तो उसे सरकार आर्थिक मदद दे रही है. तकरीबन 2 करोड़ रुपए यूनिट की फिश फीड मिल के लिए सरकार की ओर से अच्छी खासी सब्सिडी मिल रही है. जहां पर आप मछली के लिए चारे का उत्पादन करके लाखों रुपए कमा सकते हैं. आइए इस योजना के बारे में डिटेल से जानते हैं.

बड़ी फिश फीड मिल जिसकी उत्पादन क्षमता 20 टन प्रतिदिन है, यह योजना प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना स्कीम के तहत शुरू की गई है. सरकार की मंशा है कि मछली पालन करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें और उनकी इनकम डबल हो. इसी वजह से सरकारी मदद मछली किसानों को दी जा रही है. अगर कोई भी 2 करोड़ रुपए वाली इस यूनिट को लगाना चाहता है तो सरकार उसे 60 फीसदी तक अनुदान देगी. मछली पालक अगर सामान्य वर्ग से आता है तो उसे 40 फीसदी तक अनुदान मिलेगा, जबकि महिला और अनुसूचित जाति के लोगों को यह अनुदान कर फीसदी तक मिलेगा.

सस्ती कीमत पर देना होगा फीड
अनुदान लेने के लिए परिवार का पहचान पत्र होना जरूरी है. डीपीआर में इस बात की जानकारी दी जाएगी कि बुनियादी सुविधाओं की सभी परिचालक रखरखाव निर्माण के बाद की प्रबंध लागत मछली पालक द्वारा खुद वहन की जाएगी. वहीं बड़ी फिश फीड मिल चालू स्थिति में रखी जाएगी. बड़ी फिश फीड मिल के लिए केंद्रीय मदद प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलेगी. लाभार्थी सरकार द्वारा मदद हासिल बड़ी फिश मिड मील से उत्पादित फीड की आपूर्ति मछुआरों और मछली किसानों को उचित और सस्ती कीमत पर करेगा. वही लंबी अवधि के पंजीकृत पट्टे पर भूमि वाली परियोजना पर भी योजना के तहत आर्थिक मदद मिलेगी. पंजीकृत पट्टनमा की न्यूनतम अवधि 10 वर्ष का होना चाहिए.

इन डिटेल की भी होगी जरूरत
योजना का फायदा उठाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र देना होगा. जबकि जाति प्रमाण पत्र और तहसीलदार द्वारा जारी होना चाहिए और इसे लगाना होगा. फीड उत्पादक और मत्स्य विभाग के बीच अनुबंध पत्र भी आपको साइन करना होगा. इस योजना का फायदा लेने के लिए मछली पालन की ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी जमा करना होगा. जब फिश फीड मिल तैयार हो जाए तो उसके साथ फोटो भी देना होगा. बैंक खाते और पैन कार्ड की डिटेल भी देनी होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...