नई दिल्ली. बकरी पालन में सिर्फ बकरियों को हरा चारा या सूखा चारा खिलाना ही काफी नहीं होता. बल्कि कई और चीज भी खिलना जरूरी होता है. जिससे उत्पादन बेहतर मिल सके. बात करें बकरी को मक्का खिलाने की तो इसके भी कई फायदे हैं. जैसे उसके वजन, ऊर्जा और दूध के उत्पादन में मक्का काफी मदद करता है. इसलिए बकरियों को नियमित मक्का खिलाना चाहिए. हालांकि इसको खिलाने का सही तरीका पता होना भी बकरी पालक के लिए जरूरी है. तभी यह फायदा पहुंचाएगा. एक्सपर्ट कहते हैं कि ना बहुत ज्यादा खिलाना चाहिए ना बहुत कम. इसकी मात्रा बकरियों की उम्र और उत्पादन के हिसाब से रखना बेहतर है.
एक्सपर्ट कहते हैं कि मक्का में भरपूर ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है, जो बकरों और बकरियों के वजन को बढ़ाने में मदद करता है. दूध देने वाली बकरियां को मक्का खिलाने से उनका दूध उत्पादन तेजी से बढ़ जाता है. उसकी क्वालिटी भी अच्छी हो जाती है. मक्का बकरियों को ऊर्जा देता है और उन्हें चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करता है. जबकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में भी हेल्प करता है. अब आइए जानते हैं बकरियों को कितना मक्का खिलाना चाहिए.
बकरियों को मक्का कैसे खिलाएं
बकरियों को साबुत मक्का खिलाया जा सकता है.
बकरियों को दरदरा और पिसा मक्का भी खिला सकते हैं.
वहीं बकरियों को मक्के का आटा खाने के लिए दिया जा सकता है.
सूखे दानों के रूप में थोड़ी मात्रा में देना बेहतर होता है.
इससे पाचन आसान होता है, जबकि यही तरीका सबसे अच्छा है.
बकरियों को अकेले नहीं चोकर या खली के साथ मिलाकर मक्का खिलाएं.
भिगोया हुआ मक्का खिलाना भी बकरियों के लिए सही होता है.
मक्के का साइलेज भी बकरियों को खिलाया जा सकता है.
8-12 घंटे पानी में भिगोकर खिलाएं, दाने नरम हो जाते हैं, छोटे बच्चों के लिए भी उपयोगी होता है.
हरे मक्के को काटकर साइलेज बनाकर खिलाया जा सकता है.
कितनी मात्रा देना सही होगा
यदि बकरी का बच्चा 3-6 माह का है तो 50-100 ग्राम खिला सकते हैं.
बड़ी बकरी है तो 150-300 ग्राम मक्का खिलाना सही होगा.
दूध देने वाली बकरी है तो मात्रा बढ़ेगी और 250-400 ग्राम देना होगा.
निष्कर्ष
इस बात का भी ध्यान रखें कि मक्का ऊर्जा का अच्छा स्रोत है. अधिक मात्रा में न दें, इससे बकरी का पाचन प्रभावित हो सकता है. संतुलित आहार देना ही फायदेमंद है. जिससे नुकसान नहीं सिर्फ फायदा होगा.












Leave a comment