Home पशुपालन Animal Insurance Benefits: क्यों कराना चाहिए पशुओं का बीमा, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां
पशुपालन

Animal Insurance Benefits: क्यों कराना चाहिए पशुओं का बीमा, क्या हैं इसके फायदे, जानें यहां

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. आज के समय में पशुपालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय बन चुका है, जो किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के जीवन यापन का मुख्य सोर्स है. पशुओं का पालन न केवल उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत कर रहा है. बल्कि कृषि कार्यों में इसकी अहम भूमिका भी है. हालांकि किसी भी व्यवसाय की तरह पशुपालन भी कई जोखिमों से भरा है. जैसे कि पशुओं की बीमारी दुर्घटना या प्राकृतिक आपदाएं. इन खतरों से बचने के लिए पशु बीमा बेहतरीन और उपयोगी है. पशु बीमा खासतौर पर किसानों को वित्तीय सुरक्षा देता है.

आर्थिक सुरक्षा पशु बीमा का सबसे बड़ा फायदा है. यदि पशु की मौत हो जाती है. फिर दुर्घटना या बीमारी हो जाती है तो बीमारी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिलती है. यदि पशु बीमित है तो कंपनी उसके मूल्य का कुछ हिस्सा या पूरी राशि का भुगतान करती है. इससे किसान या पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान से बचाया जा सकता है. आइए बीमा के कुछ फायदों के बारे में यहां हम जानते हैं.

बीमा कंपनी उठाती है खर्च
जैसे इंसान के इलाज का खर्च बढ़ सकता है. वैसे ही पशुओं की बीमारी और दुर्घटना के इलाज में भी काफी खर्च आता है. पशु बीमा के तहत पशु की बीमारी या दुर्घटना के इलाज का खर्चा बीमा कंपनी उठाती है. इससे पशु पालकों को इलाज के खर्च को लेकर चिंता की जरूरत नहीं पड़ती है.

लोन लेने में मिलती है मदद
पशु बीमार होने से किसान और पशुपालकों को बैंक और अन्य व्यक्तिगत संस्थान से लोन लेने की में आसानी मिलती है. बीमित पशुओं को संपत्ति के रूप में रखा जा सकता है. जिससे लोन लेने में सहूलियत होती है. यह लोन उन्हें व्यवसाय को बढ़ाने और सुधारने में मदद करता है.

भरपाई करती है कंपनी
प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, तूफान और भूकंप आदि के कारण पशुओं की मौत हो सकती है. ऐसे में पशु बीमा इन आपदाओं में होने वाली वित्तीय संकट को कम करता है. बीमा के तहत प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई कंपनी की ओर से की जाती है. जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता है.

मनोबल होता है मजबूत
जब पशुपालकों को यह विश्वास हो जाता है कि उनके पास बीमा कवरेज है तो उनका मनोबल मजबूत रहता है. वो बिना किसी घबराहट के अपने काम पर ध्यान देते हैं और उनके व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद उनके पास एक व्यक्ति सुरक्षा जाल होता है. पशु बीमा की प्रक्रिया काफी आसान होती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...