Home डेयरी Dairy Animal: दिन के सिर्फ 14 रुपए खर्च करके बढ़ाएं पशुओं के दूध में फैट, यहां पढ़ें डिटेल
डेयरी

Dairy Animal: दिन के सिर्फ 14 रुपए खर्च करके बढ़ाएं पशुओं के दूध में फैट, यहां पढ़ें डिटेल

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप डेयरी फार्मिंग का काम कर रहे हैं तो आपको सिर्फ पशुओं के दूध उत्पादन बढ़ाने पर ही जोर नहीं देना चाहिए, बल्कि दूध का फैट बढ़ाने पर भी जोर देना चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गाय और भैंस के दूध में फैट बढ़ जाए तो इससे दूध की क्वालिटी बढ़ जाती है. जहां इस दूध का दाम अच्छा मिलता है तो वहीं इस दूध से घी भी आसानी से और ज्यादा मात्रा में निकाला जा सकता है. जिससे डेयरी फार्मिंग के काम में मुनाफा कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए गाय और भैंस के दूध में फैट बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए.

डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि कई ऐसे तरीके हैं, जिनका इस्तेमाल करने से गाय और भैंस के दूध का फैट बढ़ाया जा सकता है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि कैसे गाय और भैंस के दूध में फैट बढ़ाया जाए. इसका क्या तरीका है. ऐसी क्या चीज है जिसको खिलाने से डेयरी पशु के दूध में फैट बढ़ाया जा सकता है, तो आइए इस बारे में जानते हैं.

इन चीजों से बढ़ता है फैट
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि डेयरी पशुओं के आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाने से दूध में फैट बढ़ाया जा सकता है. वहीं चारे की पाचन क्षमता का भी आंकलन करते रहना चाहिए. पशुओं को हमेशा ही सुपाच्य फाइबर से भरपूर चारा खिलाना चाहिए. इससे दूध के अंदर फैट बढ़ जाता है. वहीं संरक्षित अमीनो एसिड का भी इस्तेमाल करें. खमीर, सेलेनियम और विटामिन ए का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. चारे के अंदर नियासिन और क्रोमियम का इस्तेमाल करें. विटामिन बी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इतना ही नहीं दूध के अंदर फैट बढ़ाने के लिए पाउडर, वनस्पति तेल और घी यदि का इस्तेमाल किया जाता है.

बिनौले का तेल करें इस्तेमाल
इसके अलावा भी एक और भी तरीका है, जिसकी मदद से गाय के दूध के अंदर फैट बढ़ाया जा सकता है. ये बड़ा ही आसान तरीका है. खासतौर पर उन डेयरी पशुओं पर यह तरीका जमाया जा सकता है, जिनके दूध में फैट बिल्कुल ही कम है. हर दिन पशु को 100 ग्राम बिनौले का तेल दे सकते हैं. इसका कोई नुकसान भी नहीं है और इससे पशु का के दूध में फैट बढ़ जाएगा. बिनौले का तेल आमतौर पर बाजार में 140 रुपए लीटर तक मिलता है. यानी आप दिन का 14 रुपए खर्च करके दूध के अंदर फैट बढ़ा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...