Home डेयरी Milk Production: इन चीजों को मिलाकर पशुओं के लिए बनाए दूध उत्पादन बढ़ाने वाला आहार
डेयरी

Milk Production: इन चीजों को मिलाकर पशुओं के लिए बनाए दूध उत्पादन बढ़ाने वाला आहार

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालक भाई अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि पशु का दूध उत्पादन कैसे बढ़ाएं. क्योंकि अगर पशुओं का दूध उत्पादन नहीं बढ़ा तो फिर इसे पशुपालन में नुकसान होने लगता है. यहां हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप पशुओं का दूध उत्पादन आप बढ़ा सकते हैं. अगर आप यहां बताए जाने वाले तरीके का इस्तेमाल करेंगे तो दूध उत्पादन बढ़ेगा और इससे आपको डेयरी फार्मिंग के काम में अच्छा मुनाफा मिलेगा. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि दलिया दूध उत्पादन बढ़ाने में कारगर है लेकिन अक्सर पशुपालकों के सवाल लेता है कि दलिया गेहूं का लेना है या फिर मक्के का लेना है.

एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक अगर सर्दी है तब मक्का की दलिया इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं अगर गर्मी है तब आप सिर्फ गेहूं का दलिया खिलाना चाहिए. क्योंकि मक्का की दलिया खाने से पशुओं को ज्यादा गर्मी लगती है.

क्या-क्या सामग्री मिलानी है
इसके अलावा आप कपास की खली का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसे कॉटन सीड भी कहा जाता है. दलिया 3 किलो लें और कॉटन सीड आपको 1 किलो की मात्रा में लेना है. इसके अलावा आपको तारामीरा का भी इस्तेमाल करना है. तारामीरा पशुओं के लिए फायदेमंद होता है. तारामीरा से पशु के शरीर पर जू चिचड़ी भी खत्म हो जाती है. वहीं इसको देने से पशुओं की इम्युनिटी मजबूत होती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. सरसों का तेल भी आपको इस्तेमाल करना है. क्योंकि सरसों के तेल से पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इससे पशु के दूध उत्पादन की मात्रा बढ़ती है. इसके अलावा आपको मीठा सोडा भी इस्तेमाल करना है क्योंकि मीठा सोडा से पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है.

कैसे बनाना है स्पेशल फीड
इससे आपको 100 फीसदी रिजल्ट देखने मिलता है. 50 ग्राम मीठा सोडा 1 दिन छोड़कर आपको खिलाना चाहिए. इसके अलावा 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर का इस्तेमाल करना है. क्योंकि यह भी पशुओं के लिए बेहद ही लाभदायक होता है. क्योंकि इसमें वो तमाम सहायक पोषक तत्व होते हैं, इससे पशुओं को तमाम खनिज लवण मिल जाते हैं. इसके अलावा चूने का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और सबसे जरूरी चीज गुड़ या चीनी का इस्तेमाल करना है. अगर सर्दी है तब पशुओं को गुड़ खिलाएं. गर्मी है तब गुड़ की जगह चीनी का इस्तेमाल करें. 400 ग्राम गुड़ या चीनी लेना है. इसे बनाने के लिए पहले दलिया और कपासिया को पका लें. फिर बताई गई सारी सामग्री को इसके अंदर मिला दें. शाम के समय में पशुओं की मिलकिंग कर लें तो उसके बाद इस आहार को पशुओं को खिलाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Export: डेयरी उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ाने को सीरियस है सरकार, किए जा रहे हैं कई काम

नई दिल्ली. भारत दुनिया में नंबर दूध उत्पादक देश है और बावजूद...

डेयरी

Dairy: 100 MTPD क्षमता वाले गोबर-आधारित कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट से बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. गुजरात के बनासकांठा के विंछीवाड़ी में 100 MTPD क्षमता वाले...

डेयरी

Jivika Sudha Kendra: बिहार में आठ हजार से ज्यादा पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खुलेगा

नई दिल्ली. बिहार की सभी 8053 पंचायतों में सात निश्चय-3 के तहत...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: डेयरी सेक्टर में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में होगा 6937 करोड़ का ​निवेश

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में उन्नत नरल के गोवंश को बढ़ावा देने...