Home डेयरी Milk Production: झारखंड में दूध उत्पादन, पशु उत्पादकता को बढ़ाने के लिए ये काम करेगा एनडीडीबी
डेयरी

Milk Production: झारखंड में दूध उत्पादन, पशु उत्पादकता को बढ़ाने के लिए ये काम करेगा एनडीडीबी

नई दिल्ली. डॉ. मीनेश शाह Meenesh C Shah , अध्यक्ष, एनडीडीबी ने झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की Shilpi Neha Tirkey से मुलाकात की और राज्य में एनडीडीबी द्वारा चलाई जा रही तमाम सहकारी डेयरी विकास संबंधी पहलों पर चर्चा की. इस दौरान डॉ. शाह ने मंत्री को झारखंड राज्य दुग्ध महासंघ (जेएमएफ) के गठन में एनडीडीबी की भूमिका तथा गांव स्तर पर दुग्ध सहकारी समितियों के गठन में सहायता के बारे में जानकारी दी. जिससे दूध संकलन प्रक्रियाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर किसानों को उचित मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने दुग्ध क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देने हेतु एनडीडीबी की खाद प्रबंधन पहलों के बारे में भी अवगत कराया.

मुलाकात के दौरान डॉ. शाह ने किफायती सेक्स-सॉर्टेड सीमन के लिए एनडीडीबी की GauSort तकनीक पर प्रकाश डाला और जेनेटिक सुधार के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने के लिए झारखंड में एक बछिया पालन केंद्र स्थापित करने की योजना भी साझा की. मंत्री ने झारखंड के दूध किसानों की आजीविका सुधार की दिशा में एनडीडीबी के प्रयासों की सराहना की और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

झारखंड ने की इस लिए वित्तीय मदद
वहीं एनडीडीबी के अध्यक्ष ने राज्य सरकार द्वारा डेयरी प्रसंस्करण अवसंरचना के निर्माण और राज्य में डेयरी मूल्य शृंखला को मजबूत करने के लिए दी गई वित्तीय सहायता के लिए मंत्री का आभार जताया. साथ ही, उन्होंने मंत्री को देश के दुग्ध सहकारी आंदोलन की परिवर्तनकारी यात्रा की गहन जानकारी प्राप्त करने के लिए एनडीडीबी, आणंद का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया. वहीं एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश सी. शाह ने झारखंड के सारथ में एनडीडीबी द्वारा प्रबंधित झारखंड मिल्क फेडरेशन (जेएमएफ) के मेधा डेयरी प्लांट में भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग की सचिव, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की अलका उपाध्याय का स्वागत किया.

झारखंड में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को किया जाएगा मजबूत
डॉ. शाह ने सुश्री उपाध्याय को झारखंड में एनडीडीबी के प्रमुख हस्तक्षेपों से अवगत कराया, जिसमें राज्य संघ का गठन और दूध खरीद को सुव्यवस्थित करने के लिए ग्राम-स्तरीय डेयरी सहकारी समितियों को बढ़ावा देना शामिल है. डॉ. शाह ने बायो-गैस संयंत्र की स्थापना के माध्यम से खाद प्रबंधन में एनडीडीबी की पहल, मवेशी चारा संयंत्र की स्थापना के माध्यम से पशु पोषण में सुधार की दिशा में प्रयास, चारा उत्पादन संयंत्र और हरे चारे की उपलब्धता के लिए चारा एफपीओ पर भी प्रकाश डाला. डॉ. शाह ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के परामर्श से क्षेत्र में पशु स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे, जिसमें बेहतर उत्पादकता और पशु कल्याण सुनिश्चित करने के लिए समय पर और सुलभ पशु चिकित्सा देखभाल का प्रावधान भी शामिल होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...