Home मछली पालन Fish Farming: छोटे तालाब में इस मछली से शुरू करें फिश फार्मिंग, 8 महीने में ही तैयार हो जाएगी फसल
मछली पालन

Fish Farming: छोटे तालाब में इस मछली से शुरू करें फिश फार्मिंग, 8 महीने में ही तैयार हो जाएगी फसल

fish farming
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. इसके लिए सबसे अहम चीज है कि आपको फिश फार्मिंग से जुड़ी तमाम जानकारी होनी चाहिए. अगर आप इसकी ट्रेनिंग लेकर मछली पालन करते हैं तो नुकसान का खतरा कम हो जाएगा. जबकि फायदे का चांस ज्यादा बढ़ जाएगा. आप पंगेसियस मछली पालन से फिश फार्मिंग की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. पंगेसियस मछली को पिंजरे में भी पाला जा सकता है और इस छोटे तालाबों में भी पाला जा सकता है. जिसमें अच्छी ग्रोथ हासिल होती है.

पंगेसियस मछली से फिश फार्मिंग की शुरुआत करने के लिए आप एक हजार से 1500 बीज तालाब में डाल दें. इसके बाद आपका बीज एक किलो तक का हो जाए तो इसे आप सेल कर दें. शुरुआत में आप कम से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. जिससे आपको बेहतर नतीजा देखने को मिल सकता है. बताते चलें कि पंगेसियस ऐसी मछली है, जिसमें ज्यादा इन्वेस्ट की जरूरत पड़ती है. एक पंगेसियस मछली को तैयार करने में तकरीबन 80 रुपये का खर्च आ जाता है. इसलिए जरूरी है कि किसी एक्सपीरियंस व्यक्ति से भी इस बारे में रायशुमारी करते रहें. इससे मछली पालन में नुकसान का खतरा कम हो जाएगा.

क्या है पंगेसियस मछली की खासियत
बात की जाए पंगेसियस मछली की खासियत की तो इसमें प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन डी, विटामिन बी12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. उनकी मांग घरेलू और विदेशी बाजारों में ज्यादा है. पंगेसियस मछली की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है और यह कम ऑक्सीजन में भी खुद को जिंदा रख लेती है. इसलिए तालाब में एरिऐशन का खर्चा भी बच जाता है. वहीं इस मछली की खासियत यह भी है कि तेजी के साथ बढ़ती है और कृत्रिम भोजन भी इसे आसानी से खिलाया जा सकता है. पंगेसियस मछली का शरीर चांदी जैसा चमकीला होता है और इसे स्थानीय बाजारों में स्थानीय से बेचा जा सकता है.

बहुत तेजी से होती है ग्रोथ
पंगेसियस मछली की घरेलू और विदेशी दोनों बाजार में अच्छी खासी डिमांड है. पंगेसियस मछली होलसेल में करीब 100 रुपये किलो में आसानी से बेची जा सकती है. जबकि रिटेल में 150 रुपये दाम मिल जाता है. इसकी कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि इसका साइज कितना बड़ा है और कहां से खरीदी गई है. पंगेसियस मछली के बारे में कहा जाता है कि मीठे पानी की मछली है और यह दुनिया के तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की मछली है. 6 से 8 महीने में ही है एक किलो तक अपना वजन हासिल कर लेती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry, Fish, Duck Farming, Poultry Farming
मछली पालन

Fisheries: इस महीने तालाब में जरूर डालें चूना पर एक्सपर्ट से लें सलाह

नई दिल्ली. मछली पालन कर रहे हैं तो इस बात को अच्छी...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming Scheme: मछली पालन के लिए बिना गारंटी मिलेगा दो लाख रुपये तक का लोन

नई दिल्ली. पूंजी के अभाव में मछली पालन का कारोबार बढ़ाने में...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: घर पर मछली पालन करके कमाई करें तगड़ी, इसका तरीका भी है बिल्कुल आसान

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 50 स्क्वायर फीट में...

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...