Home पोल्ट्री Poultry Farming: मीट और अंडा उत्पादन करने वाले मुर्गे-मुर्गियों को खिलाएं कौन सा फीड, जानें यहां
पोल्ट्री

Poultry Farming: मीट और अंडा उत्पादन करने वाले मुर्गे-मुर्गियों को खिलाएं कौन सा फीड, जानें यहां

poultry news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मिंग में पाली जाने वाली बर्ड को किस तरह से फीड खिलाया जाए और क्या-क्या कब खिलाया जाए. इसका भी ध्यान देना बेहद ही जरूरी होता है. मसलन अंडा उत्पादन के लिए पाली जा रही मुर्गियों को क्या देना चाहिए और चिकन के उत्पादन के लिए पाले जा रहे मुर्गों को क्या खिलाना चाहिए, इसकी जानकारी किए बिना पोल्ट्री फार्मिंग का काम अधूरा है. इससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में नुकसान हो सकता है और ये भी हो सकता है कि आपका काम ही बंद हो जाए.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि पोल्ट्री फार्मर्स के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि किस उद्देश्य के लिए पाली जा रही बर्ड को किस तरह का फीड देना चाहिए. ये पोल्ट्री फार्मिंग के काम में सफल होने की पहली चाबी है.

किसे कैसा फीड खिलाएं
यदि आप मीट उत्पादन के लिए ब्रॉयलर मुर्गों को पाल रहे हैं. तो उसे अलग तरह का फीड दिया जाएगा जबकि अंडा देने वाली मुर्गियों को अलग तरह का फीड देना होगा.

ब्रॉयलर मुर्गों को स्टाटर और फिनिशर फीड देना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से उनका वजन तेजी से बढ़ता है.

यदि मीट उत्पादन के लिए पाले गए मुर्गों को सही फीड नहीं खिलाते हैं तो उन मुर्गों का वजन अच्छे से नहीं बढ़ेगा.

जबकि अंडा उत्पादन के लिए पाली के मुर्गियों को स्टारटर फिनिशर फीड देते हैं तो उनका वजन ज्यादा बढ़ जाता है.

जिसकी वजह से मुर्गियों का अंडा उत्पादन प्रभावित होता है. जिसके चलते पोल्ट्री फार्मर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाता है.

वहीं अंडा उत्पादन के लिए पाली जारी मुर्गियों को रात के समय में कैल्शियम भी दिया जाना चाहिए. क्योंकि रात के समय में अंडे उत्पादन के लिए पाल गए मुर्गियों को कैल्शियम प्रोटीन का देना जरूरी होता है.

इससे मुर्गियों को अंडा बनाने में आसानी होगी यदि इस तरह से मुर्गियों को दाना खिलाते हैं तो ज्यादा अंडों का उत्पादन मिलेगा.

मुर्गी पालन के काम में आपको फायदा मिलेगा इतना ही नहीं मुर्गियां स्वस्थ रहेंगी और पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आप सफल हो जाएंगे.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गी पालन में जिस उद्देश्य के तहत पोल्ट्री फार्मिंग की जाती है. उसी तरह का फीड पोल्ट्री बर्ड को देना जरूरी होता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

layer hen breeds
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: बरसात में मुर्गियों का बिछावन गीला, मतलब उत्पादन घटा, बीमारियां बढ़ीं

नई दिल्ली. इन दिनों बारिश का मौसम है. ऐसे में मुर्गी पालकों...

पोल्ट्री

Poultry Feed: फंगस लगा फीड मुर्गियों को खिलाने के हैं बड़े नुकसान

नई दिल्ली. इन दोनों बरसात का मौसम है, ऐसे में एक खतरा...

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming Tips: मुर्गियों की चोंच को जरूर काट दें, तनाव से एक-दूसरे पर करती हैं हमला

नई दिल्ली. अगर आप अंडा उत्पादन के लिए लेयर मुर्गियों को पालने...

नर्मदा निधि आपकी आमदनी को जबरदस्त बढ़ा सकती है. ये साल भर में 160 से 180 अंडे तो देती है. इसका वजन भी बहुत तेजी के साथ बढ़ता है.
पोल्ट्री

Egg Production Profit: हर दिन 50 मुर्गियों से मिलता है 40 से 50 अंडा, होती है अच्छी कमाई

नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन...