Home सरकारी स्की‍म Poultry Loan: इस बैंक से लोन लीजिए और शुरू करिए मुर्गी पालन, चुकाने के लिए मिलता है बहुत समय
सरकारी स्की‍म

Poultry Loan: इस बैंक से लोन लीजिए और शुरू करिए मुर्गी पालन, चुकाने के लिए मिलता है बहुत समय

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. ऐसे लोग जो मुर्गी पालन करना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसा नहीं है कि वो कारोबार को शुरू करें तो उनके लिए ये गुड न्यूज है. दरअसल, मुर्गी पालन को लेकर सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाती है. लोन के तौर पर 75 फीसदी तक रकम आपको बैंक के जरिए मिल जाएगी. सिर्फ 25 फीसदी ही खुद लगाना होगा. तो फिर देर किस बात की है जल्दी करें और संबंधित बैंक से अपना लोन पास करवा लें और पोल्ट्री फार्मिंग शुरू कर दें. आइए इसके बारे में सबकुछ डिटेल में जानते हैं.

गौतरलब है कि भारत में अब खेती ही नहीं बल्कि पोल्ट्री, बकरी और मछली पालन सेक्टर में भी लोग लगातार काम कर रहे हैं. यही वजह है कि सरकार भी इसे प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है. पोल्ट्री फार्मिंग शुरू करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लोन देता है. अगर जरूरत है तो बैंक 75 फीसदी तक लोक उपलब्ध करा देता है. अगर आप अपने शहर या गांव में मुर्गी पालन का व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. लोन के बाद इस बिजनेस को शुरू करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं.

75 फीसदी रकम देगा बैंक
एसबीआई यानी स्टेट बैंक आफ इंडिया मुर्गी पालन शुरू करने के लिए खर्च होने वाली कुल लागत का 75 फीसदी तक का लोन दे देता है. बस आपको तो 25 फीसदी रकम का ही इंतजाम करना होगा. हालांकि इसके लिए पहले अपने बैंक को प्रोजेक्ट बनाकर देना होगा. इसमें पूरी लागत और प्लान देना होगा. इसी प्रोजेक्टर के बेस पर बैंक मुर्गी पालन के लिए लोन मंजूर कर देगा. मंजूरी मिलते ही आपके खाते में आनलाइन ट्रांजेक्शन हो जाएगा. अगर आपने मुर्गी पालन करने के लिए 4 लाख रुपये का लोन मांगा है और बैंक ने आपके प्लान को मंजूरी दे दी तो आपको तीन लाख रुपये लोन के रूप में एसबीआई से मिल जाएंगे. बाकी के एक लाख रुपये की रकम अपनी ओर से लगानी होगी.

5 साल में चुकाइए पैसा
पोल्ट्री फार्म के लिए अगर आप एसबीआई से लोन लेना चाहते हैं, तो अधिकतम 9 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है. अगर आप 9 हजार मुर्गियों के साथ बिजनेस शुरू करेंगे, तो आपको 3 लाख रुपये लोन में मिलेंगे. दरअसल, स्टेट बैंक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मुर्गी पालन के लिए लोन देता है. वहीं, ब्याज दर की शुरुआत 10.75 प्रतिशत के साथ होती है. खास बात यह है कि यह लोन 3 से 5 साल की अवधि के लिए दिया जाता है. अगर आप लोन लेते हैं, तो 3 से 5 साल के अंदर पूरी किस्त चुकानी होगी.

ये है प्रोसेस, पढ़ें यहां
अगर आप मर्गी पालन करने का पूरी तरह से मूड बना चुके हैं तो लोन के लिए अपनी पास की एसबीआई ब्रांच में आवेदन करना होगा. यहां पर बैंक अधिकारी से मिलकर उन्हें लोन से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी. इसके बाद आपको लोन के लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर बैंक को देना होगा. प्रोजेक्ट में बताना होगा कि मुर्गी पालन शुरू करने में कितना खर्च आएगा. यदि आपके द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट को बैंक स्वीकार कर लेता है, तो लोन की रकम बैंक की ओर से आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: डेयरी सेक्टर में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में होगा 6937 करोड़ का ​निवेश

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में उन्नत नरल के गोवंश को बढ़ावा देने...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...