Home सरकारी स्की‍म Animal Loan: पशुपालन के लिए किस तरह मिलता है लोन, यहां हर जानकारी पढ़ लें पशुपालक
सरकारी स्की‍म

Animal Loan: पशुपालन के लिए किस तरह मिलता है लोन, यहां हर जानकारी पढ़ लें पशुपालक

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशुपालन के जरिए किसानों की आय में इजाफा किया जाए. किसानों की आय दोगुनी हो जाए. इसको लेकर सरकार कोशिशें करती रहती है. इसके क्रम में भारत सरकार द्वारा किसानों और पशुपालको के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. ताकि इन योजनाओ के जरिए पशुपालको को कई तरह से आर्थिक सहायता दी जा सके. सरकार की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं में पशु खरीदने या डेयरी निर्माण के लिए भी लोन मुहैया कराया जाता है. हालांकि कई बार जानकारी के न होने के कारण ज्यादातर पशुपालक इन योजना का लाभ ले ही नहीं पाते हैं.

दरअसल, कई बार ये भी होता है कि किसान समझ ही नहीं पाते कि लोन किस तरह लिया जाए. कौन—कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी. ऐसे भी मामले सामने आ चुके हैं कि किसानों और पशुपालको को बैंक के कर्मचारी भी सही जानकारी नहीं देते हैं. अगर आप भी किसी सरकारी या निजी बैंक के जरिए किसी योजना से जुड़ा लोन लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. यहां आपको इससे जुड़ी अहम जानकारी दी जाएगी. पूरे आर्टिकल को गौर से पढ़ें.

SBI से किस तरह मिलता है लोन
किसी भी योजना के तहत लोन लेने के लिए किसान और पशुपालक भाइ‌यों को यह बता दें कि आवेदन के लिए अपनी पात्रता जांच लेना बहुत जरूरी होता है. अगर आप योजना या लोन के लिए पात्र नहीं हैं तो आपको लोन नहीं मिलेगा. इसलिए किसी भी योजना में आवेदन की पात्रता होना जरूरी होता है. इसके बारे में आपको पूरी जानकारी लेनी जरूरी है. इसके अलावा आपके पास उस जमीन की रजिस्ट्रेशन का दस्तावेज होना चाहिए. जिसके आधार पर आप लोन लेना चाहते हैं. वहीं अगर किसान या पशुपालक भाई किसी किराए की जमीन पर पशु रख रहे है तो इसके लिए आपके पास एग्रीमेट होना चाहिए.

अगर जानकारी नहीं दी तो नहीं मिलेगा लोन
किसान और पशुपालक भाई को लोन के लिए पशु का पूरा ब्यौरा देना होता है. ये जानकारी खुद नहीं बल्कि किसी डॉक्टर से लिखवाकर देना होता है. किसान को कितने पैसे की आवश्यकता है और किस चीज के लिए वह लोन लेना है. यह भी बैंक को बताने की जरूरत होती है. ध्यान रहे कि यह एक जरूरी कदम है अगर आवेदनकर्ता इस चीज की जानकारी सही तरह से नहीं देते, तो ऐसे में लोन की अर्जी स्वीकार नहीं होती है. किसान और पशुपालक भाई किस जगह रहते है या उनका निवास का प्रमाण पत्र क्या है यह भी बैंक को बताना होगा.

जाति का प्रमाण पत्र देना होता है
इसके लिए बिजली बिल या पानी का बिल जमा कराना होता है. इतना ही नहीं किसान या पशुपालक को अपनी जाति का प्रमाण पत्र देना होता है. बता दे कि ऐसी कई योजनाएं चलाई जाती हैं. जिनमें कुछ विशेष जातियों को अधिक लाभ दिया जाता है. इसलिए अपनी जाति का प्रमाण पत्र जरूर बनवाएं. a

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: डेयरी सेक्टर में बरेली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडल में होगा 6937 करोड़ का ​निवेश

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में उन्नत नरल के गोवंश को बढ़ावा देने...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: देश में रजिस्टर्ड पशुओं की संख्या 39 करोड़ के है पार

नई दिल्ली. पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार कई...