Home डेयरी Dairy Farming: कौन सी गाय पाले किसान, जिससे दिन रात बढ़ेगी उनकी कमाई, एक्सपर्ट ने बताया
डेयरी

Dairy Farming: कौन सी गाय पाले किसान, जिससे दिन रात बढ़ेगी उनकी कमाई, एक्सपर्ट ने बताया

जैसे बच्चा बाहर आ जाए, उसे पशु को चाटने देना चाहिए. जिससे उसके शरीर में लगा श्लेषमा सूख जाए. जरूरत हो तो साफ नरम तौलिया से बच्चे को साफ कर दीजिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली। दूध की मांग दिन व दिन बढ़ती जा रही है. शहर हो या देहात हर जगह दूध की मांग है. किसानों की कमाई का साधन दुधारू पशु हैं. किसान आजकल कई प्रकार की गाय पाल रहे हैं, जिनके दूध से वे अपने आय को साधन बढ़ा रहे हैं. उन्नत नस्ल की गाय यदि किसान के पास हो तो अपनी आमदनी को और बढ़ा सकते हैं. दुधारू गाय कैसी हो और उसकी नस्ल क्या होनी चाहिए, उसके लिए जरूरी है उसका चुनाव. कृषि एक्सपर्ट के जरिए आप जान सकते हैं, कि अच्छी गाय कौन सी है और दूध कितना मिल सकता है. गाय के चुनाव को लेकर कुछ बातें अहम हैं.

गाय के दूध की मांग बढ़ने के साथ ही अब गाय पालन का चलन भी बढ़ रहा है. शहर हो या देहात गाय के डेयरी फॉर्म खुल रहे हैं. कुछ सालों पहले गाय महज एक से दो लीटर तक ही दूध का उत्पादन करती थीं, लेकिन आज उन्नत नस्ल की गायों से कई लीटर दूध की क्षमता बढ़ी है, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है. आज किसान एक गाय से करीब बीस से लेकर तीस लीटर तक दूध प्रतिदिन ले रहे हैं. कैसे आप भी एक अच्छी दुधारू गाय
का चयन कर सकते हैं, पढ़िए ये अहम जानकारी…

गाय पालन और देखरेख कैसे करें कृषि एक्सपर्ट का कहना है, कि गाय पालन और उसकी देखरेख कैसे करे, के लिए बहुत जरूरी है एक अच्छी नस्ल की गाय का चुनाव. कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि दुधारू गाय पालन हमारे किसानों के लिए बहुत ही फायदेमंद व्यवसाय है. अधिकतर किसान दुधारू नस्ल की गाय का पालन करते हैं. जिससे इनकम को बढ़ाया जा सके.किसान भाई गाय पालने के लिए दो प्रकार की नस्ल की गाय को पाल सकते हैं. 1 (देसी नस्ल) 2 (संकर नस्ल की गाय). देशी नस्ल का पालन करके कम खर्चे में दूध मिल सकता है. देशी नस्ल की प्रमुख उन्नत नस्ल में लाल सिंधी, साहीवाल, थारपारकर, गिर गाय प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन गायों से भी दूध का उत्पादन अधिक होता है।

होलस्ट्रीन फ्रीजियन जर्सी गाय दूध की बिक्री की मांग शहरी क्षेत्रों में आजकल ज्यादा है. ये ज्यादा कीमत पर बिकता है.इसलिए जो किसान अधिक दूध का उत्पादन चाहते हैं, उनके लिए संकर और विदेशी नस्ल की गाय बहुत लाभ देने वाली है. जिसमें होलस्ट्रीन फ्रीजियन जर्सी गाय प्रमुख है. जर्सी गाय का संक्रमण करके संकर नस्ल का पालन कर सकते हैं. इससे दूध उत्पादन 20 से 30 लीटर ज्यादा हो सकता है. किसान देसी या संकर नस्ल की गाय में ज्यादा दूध देने वाली गाय का पालन कर सकते हैं।

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...