Home पशुपालन Animal Husbandry: बछड़ों को क्यों होती है दस्त की समस्या, प्रमुख वजहों के बारे में पढ़ें यहां
पशुपालन

Animal Husbandry: बछड़ों को क्यों होती है दस्त की समस्या, प्रमुख वजहों के बारे में पढ़ें यहां

संकर नेपियर बाजरा एक ऐसा हरा चारा है, जिसकी उपलब्ता सालभर रहती है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड के मौसम में अक्सर पशु के बच्चे यानी बछड़े को दस्त की शिकायत हो जाती है. ऐसा होने के चलते डिहाईड्रेशन, पशु के शरीर में पोषक तत्वों की कमी, कमजोर प्रतिरक्षा और यहां तक कि ग्रोथ में रुकावट भी हो जाती है. इतना ही नहीं मामला ज्यादा गंभीर हो जाने पर बछड़े की मौत भी हो सकती है. जिसके चलते पशुपालन के काम में पशुपालक भाई को नुकसान होता है. इसलिए इससे बचाव जरूरी है. ताकि बछड़ों से भी पशुपालन के काम में फायदा उठाकर कमाई की जा सके.

बिहार सरकार डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट की मानें तो पशुओं को दस्त से बचाना बेहद ही जरूरी है. ऐसे में ये जानना भी बेहद जरूरी है कि दस्त होने के कारण क्या हैं. अगर कारण पता चल गया तो बछड़े को दस्त होने की समस्या से बचाया जा सकता है, तो आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं.

कौन-कौन सी वजह है
एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार गलत आहार की वजह से भी पशु के बछड़े में दस्त की शिकायत हो जाती है. खराब दूध अनियमित आहार देने पर बछड़े को दस्त हो सकता है और उसका पेट भी खराब हो सकता है.

ठंड के मौसम में ठंडी हवा या ठंडे फर्श पर बैठने की वजह से भी दस्त की समस्या पशुओं को हो सकती है. इसलिए बछड़ों का ठंड के मौसम में खास ख्याल रखना चाहिए. उन्हें ठंड से हर समय बचाने की कोशिश करना चाहिए.

संक्रमण या कीटाणु की वजह से भी पशु में दस्त की समस्या होती है. इस वजह से संक्रमण और कीटाणु से बचाना भी बेहद ही जरूरी होता है.

कई बार बच्चे को जन्म देने वाली भैंस या गए ज्यादा दूध का उत्पादन नहीं कर पाती है. पशु के बछड़े को दूध न मिल पाने की वजह से भी दस्त की समस्या हो सकती है.

वहीं कुछ मामलों में बछड़ा खुद दूध भी ज्यादा नहीं पी पाता है. इस वजह से भी ये समस्या होती है. उन्हें कमजोरी हो जाती है. जिसके चलते दस्त की समस्या हो जाती है.

निष्कर्ष
यदि आप बछड़ों के साथ होने वाली इन समस्याओं को रोक सकते हैं तो दस्त होने की समस्या से उन्हें बचाया जा सकता है. जिससे आपको पशुपालन के काम में नुकसान भी नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन

Animal News: डेयरी फार्म में नमी और धुएं से पशुओं को हो सकता है फेफड़ों का संक्रमण

नई दिल्ली. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए स्थानीय मौसम पूर्वानुमान...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
पशुपालन

Animal Husbandry: नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और टैगिंग पर फोकस करेगी एमपी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की राज्य सरकार राज्य को नंबर वन दूध...