Home डेयरी Dairy Animal News: डेयरी पशुओं को गर्मियों में पिलाएं पर्याप्त पानी, कम पानी देने के हैं कई नुकसान
डेयरी

Dairy Animal News: डेयरी पशुओं को गर्मियों में पिलाएं पर्याप्त पानी, कम पानी देने के हैं कई नुकसान

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
प्रतीकात्मक फोटो. Live stockanimal news

नई दिल्ली. जिस तरह से पानी इंसानों के लिए जरूरी है. ठीक उसी तरह से जानवरों के लिए भी पानी का बेहद महत्व है. खासतौर पर डेयरी पशुओं के लिए जो दूध का उत्पादन करते हैं. उनके लिए पानी बेहद महत्वपूर्ण तत्व बन जाता है. अगर पशु को उनकी क्षमता के मुताबिक कम पानी दिया जाए तो इससे दूध उत्पादन पर सीधे तौर पर प्रभाव पड़ता है और डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुपालक भाई को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए पानी कब कितना पिलाना चाहिए, कैसा पिलाना चाहिए, इस बारे में भी पशुपालक को जानकारी होना जरूरी है. तभी वो डेयरी फार्मिंग में अच्छा उत्पादन पशुओं से ले सकते हैं.

बात की जाए तथ्यों की तो पशु के शरीर के लिए पानी इसलिए जरूरी है, क्योंकि ये पाचन को मजबूत बनाता है और इससे शारीरिक तापमान नियंत्रित होता है. वहीं पशुओं के शरीर से वेस्ट को निकालने में भी अपनी बेहद ही मददगार साबित होता है. दूध उत्पादन में पानी की अहमियत की बात की जाए तो तकरीबन एक दुधारू पशु को हर दिन 75 से 80 लीटर पानी की जरूरत होती है. जिसके बिना उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

शरीर को ठंडा रखता है पानी
आने वालासमय गर्मी का है और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में पानी बेहद ही जरूरी है. क्योंकि पशुओं के शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी मदद करता है.

पशु को पर्याप्त पानी न मिलने पर दूध की मात्रा तुरंत कम हो जाती है. जबकि इसकी पर्याप्त मात्रा दूध उत्पादन को बढ़ाने में मददगार साबित होती है.

पानी की अहमियत का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जितनी जरूरत पशुओं को चारे की होती है, उतनी ही पानी की भी होती है.

पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं बल्कि शरीर की हर महत्वपूर्ण क्रिया को सही ढंग से चलाने के लिए जरूरी होता है.

पशुओं को जो भी हरा चारा सूखा चारा या दूसरी चीज खिलाई जाती है. जिससे दूध उत्पादन बढ़ सके, उन सभी को सही और समय पर पचाने के लिए पानी अहम होता है.

एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि दूध के अंदर 85 फीसद तक पानी होता है. इसलिए भी दुधारू पशु को पानी देना जरूरी होता है.

इंसानों की तरह ही पशुओं के शरीर में भी टॉक्सिन यानी विषाक्त पदार्थ होते हैं, जो पानी के जरिए यूरीन और गोबर के माध्यम से बाहर आते हैं.

गर्मी में पशुओं को पर्याप्त पानी ना पिलाने से उन्हें डीहाइड्रेशन हो सकता है. जिससे मोटाबॉलिज्म प्रभावित होता है.

निष्कर्ष
पानी हर तरह से पशुओं के लिए महत्वपूर्ण है ये बात तो आप समझ ही चुके होंगे. इसलिए जरूरी है कि पशुओं को पर्याप्त पानी पिलाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...