Home डेयरी Dairy: गर्म और सूखे मौसम के लिए बेहतरीन है ये चारा फसल, जानें यहां
डेयरी

Dairy: गर्म और सूखे मौसम के लिए बेहतरीन है ये चारा फसल, जानें यहां

ज्वार की फसल.

नई दिल्ली. नंदी घास गोल्डन तिमोथी या सीटेरिया घास के नाम से भी जानी जाती है. घास सीधे तने के साथ बहुवर्षीय होती है और 1-2 मीटर लम्बाई तक बढ़ती है. पत्तियां हरे से गहरे हरे रंग की होती हैं, फूलों का गुच्छा घना, बेलनकार और नारंगी से बैंगनी रंग का होता है. यह घास मध्यम वर्षा वाले मौसम गर्म-नम जलवायु युक्त क्षेत्रों में अच्छी तरह होती है. आमतौर यह घास 750 से 1500 मिमी. वार्षिक बारिश वाले क्षेत्रों में उगती है. यह गर्म और सूखे मौसम में भी लम्बे समय तक जीवित रह सकती है. यह घास 20 से 25 डिग्री सेंटी. तापमान पर अच्छी तरह उगती है.

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के एक्सपर्ट के मुताबिक यह अन्य गर्म नम क्षेत्रों में पाई जाने वाली घासों से अधिक सर्दी सहन कर सकती है इसलिए, यह पहाडी क्षेत्रों में चारे की खेती के लिए उपयुक्त पाई गई है. इसमें औसतन 8-9 प्रतिशत प्रोटीन होता है.

कैसे करें बुवाई
यह विभिन्न प्रकार की भूमि पर उगाई जा सकती है, घास को दो से तीन बार जुताई के बाद समतल की गई पूर्ण रूप से तैयार भूमि की जरूरत होती है.

यह घास नमी में विकसित होती है लेकिन जल भराव क्षेत्र में नहीं, बरसात के मौसम में नंदी घास की क्यारियों से अच्छी जल निकासी होनी चाहिए.

इसकी बुवाई जड़ के टुकड़ों के साथ-साथ बीज द्वारा भी की जाती है, वर्षा आधारित क्षेत्रों में पौध नर्सरी में तैयार की जा सकती है और वर्षा के मौसम में रोपाई की जा सकती है.

यदि सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध हो तब रोपाई फरवरी से नवम्बर के मध्य कभी भी की जा सकती है. इसकी रोपाई 50 सेमी. दूरी पर लाइनों में करते हैं.

जड़युक्त टुकड़ों की दूरी 40 सेमी रखते हैं. यदि बीज का इस्तेमाल किया जाता है तब 3.5 से 4.0 किग्रा प्रति हैक्टेयर बीज इस्तेमाल होता है.

भूमि की तैयारी के समय 10 टन प्रति हेक्टेयर की दर से गोबर की खाद मिट्टी में मिलायी जा सकती है.

प्रथम कटाई 9-10 सप्ताह पर की जा सकती है और आगे की कटाई प्रत्येक 60 दिन पर की जा सकती हैं.

कटाई के बाद तेज बढ़वार के लिए फसल को 8-10 सेमी. ऊंचाई से काटना चाहिए.
प्रति वर्ष लगभग 50-60 टन प्रति हैक्टेयर हरा चारा प्राप्त किया जा सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...