Home पोल्ट्री Egg Production: अंडा देने वाली मुर्गियों के लिए ठंड में करें ये व्यवस्था, कम नहीं होगा उत्पादन
पोल्ट्री

Egg Production: अंडा देने वाली मुर्गियों के लिए ठंड में करें ये व्यवस्था, कम नहीं होगा उत्पादन

livestock animal news
केज में पाली जा रही हैं मुर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. यदि आप पोल्ट्री फार्मिंग करके अंडों का उत्पादन कर रहे हैं तो जनवरी के इस कड़ाके की ठंड में कुछ अहम बातों का ध्यान देना बेहद ही जरूरी है. नहीं तो ठंड का असर मुर्गियों पर होते ही अंडों का उत्पादन कम हो जाएगा. जिसके नतीजे में पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए बेहद जरूरी है कि अंडो का उत्पादन लेने के लिए मुर्गियों को हवादार, सूखा पोल्ट्री फार्म दें. उनके लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें. सर्दियों में प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर आहार भी अंडा देने वाली मुर्गियां के लिए जरूरी होता है.

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (CARI) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि जनवरी में जब बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, तब मुर्गियों के साथ पोल्ट्री फार्मर को किस तरह का व्यवहार करना चाहिए. जिससे मुर्गियों से अंडा उत्पादन लेने में कोई दिक्कत ना आए और मुर्गियां अपनी क्षमता के मुताबिक अंडों का उत्पादन करती रहे.

कितनी होनी चाहिए रोशनी
एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्म में ठंड के दिनों में गर्मी रहनी चाहिए और फॉर्म हवादार भी होना चाहिए.

मुर्गियों के फार्म में ताजी घास, धान के पुआल की मोटी परत बिछाए. जिससे उन्हें गर्मी मिलती रहे और हवादार इसलिए होना चाहिए ताकि अमोनिया गैस जमा न हो सके.

यदि आप फार्म का तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बनाए रखते हैं तो मुर्गियों का अंडा उत्पादन प्रभावित नहीं होगा.

इसके लिए फार्म में ब्रूडर या लकड़ी के कोयला, बायोमास पैलेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मुर्गियों को कम से कम 14 से 16 घंटे की रोशनी की जरूरत होती है. अंडा उत्पादन करने के लिए 14 से 16 घंटे रोशनी जरूर दें.

क्योंकि सर्दियों में दिन छोटा होता है. इसलिए 14 से 16 घंटा रोशनी देने के लिए बल्ब का इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे मुर्गियों को रोशनी मिलेगी और अंडा उत्पादन करने में मदद मिलेगी.

साफ सफाई भी पोल्ट्री फार्म में जरूरी है. वैसे तो ये हर मौसम में जरूरी है लेकिन ठंड में भी गीली जगह फंगस और बीमारियां का कारण बन सकती है. इसलिए इसका भी ध्यान देना चाहिए.

निष्कर्ष
यदि इन बातों का ध्यान दिया जाए तो फिर अंडा उत्पादन में कमी नहीं आएगी और लेयर मुर्गियां अपनी क्षमता के मुताबिक अंडों का उत्पादन करेंगी. जिससे पोल्ट्री फार्मिंग के काम में आपको मुनाफा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...